फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Rain alert issued for two days

Delhi Weather Forecast : 38.6 डिग्री में महसूस हो रही 47°C वाली गर्मी, आज और कल के लिए बारिश का अलर्ट जारी

Thu, 29 May 2025 02:13 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 May 2025 02:13 AM IST
सार

मौसम विभाग ने 29 मई को यलो और 30 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Rain alert issued for two days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी परेशान कर रही है। बुधवार को भी खासी चुभन भरी गर्मी महसूस की गई। दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण एनसीआर के लोगों का हाल बेहाल रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा। हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 48 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने 29 मई को यलो और 30 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम और रात के समय गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति के साथ अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाएंगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में पश्चिमी विक्षोभ अपनी धुरी पर समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर बना हुआ है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश के साथ तूफान और बिजली कड़केगी। इस दौरान तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से चलने की संभावना है, जो तुफान के साथ अस्थायी रूप से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीतमपुरा में सबसे अधिक तापमान रहा
पीतमपुरा में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग में 38.6, आया नगर, लोधी रोड और रिज में 38.1 व पालम में 37.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 27.7 डिग्री दर्ज किया गया। रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 28.4, लोधी रोड में 26.2 और पालम में 27.3 डिग्री दर्ज हुआ।

विज्ञापन

क्या होता है हीट इंडेक्स
हीट इंडेक्स तापमान में बदलाव के साथ हवा में मौजूद नमी का भी ध्यान रखता है। हीट इंडेक्स से इंसानों को महसूस होने वाले तापमान की रेंज का पता चलता है। इससे पता चलता है कि तापमान के साथ आपके आसपास के वातावरण में कितनी गर्मी है। आसान भाषा में समझें तो हीट इंडेक्स वो तापमान है, जो आपको महसूस होता है। हीट इंडेक्स का कॉन्सेप्ट पहली बार 1979 में रॉबर्ट जी स्टेडमैन ने विकसित किया था। एक्सपर्ट के अनुसार बढ़े तापमान के साथ ही नमी भी इंसान के शरीर पर असर डालती है। जब तापमान बढ़ना शुरू होता है तो शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए पसीना निकालता है। वहीं, जब वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा होती है तो पसीना सूख नहीं पाता। इससे शरीर ठंडा नहीं रह पाता और गर्मी ज्यादा लगती है।

नमी भरी गर्मी में क्या बरतें सावधानी
-नमी भरी गर्मी में चक्कर आना, थकान आने की समस्या से बचने के लिए पानी पीते रहें। 
-इस मौसम में पाचन संबंधी दिक्कतें आती हैं। बाहर का खाने से बचें। कम मसाले वाला खाएं।
-त्वचा की बीमारी होने की आशंका अधिक रहती है। साफ-सफाई का खास खयाल रखें।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- Monsoon Season: इस बार देश में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना, कहां-कितनी अधिक होगी वर्षा, इसका असर क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed