फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Monsoon may bid farewell to Delhi this week

Weather Forecast: इस सप्ताह दिल्ली से मानसून की हो सकती है विदाई, अब बारिश की संभावना कम, पढ़ें पूरा अपडेट

Mon, 22 Sep 2025 11:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Sep 2025 11:18 PM IST
सार

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Monsoon may bid farewell to Delhi this week
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी से इस सप्ताह मानसून की विदाई हो सकती है। आने वाले सप्ताह में बारिश होने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों को अलविदा कह दिया। वहीं, अगले 2-3 दिनों के दौरान गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्से, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। दिल्ली से मानसून की वापसी की सामान्य तारीख 25 सितंबर होती है। हालांकि, मौसम विभाग ने कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है। इस सप्ताह बारिश नहीं होने के कारण तापमान भी सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में दिल्ली में सामान्य से 35 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। सफदरजंग वेधशाला में अब तक सामान्य 640.04 मिलीमीटर के मुकाबले 902.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जून से ही यह ज्यादा बारिश लगातार हो रही है। यहां तक कि सितंबर में भी सामान्य से 10 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। चूंकि अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना कम है, इसलिए शहर में तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed