फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather for coming days according to Meteorological Department

Delhi Weather: तल्ख रहेंगे सूरज के तेवर, आज भी राहत के आसार नहीं, पढ़ें- मौसम विभाग का अनुमान

Wed, 08 Jun 2022 03:07 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 Jun 2022 03:07 AM IST
सार

बता दें कि जब पारा 40 या इससे अधिक व सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक होता है, तब गंभीर स्तर की लू की घोषणा होती है। वहीं, पारा सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर लू घोषित की जाती है। 

विज्ञापन
Delhi Weather for coming days according to Meteorological Department
फाइल फोटो - फोटो : सुदर्शन झा

विस्तार

राजधानी में गर्मी लगातार अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। इस कड़ी में मंगलवार को भी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। दिनभर गर्मी के तल्ख तेवरों व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। सूरज ढलने के बाद भी उमस से लोगों को राहत नहीं मिली। उधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं जताई है। विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसम साफ रहने के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 43.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप निकलने के साथ लोग गर्मी से अधिक परेशान रहे। मध्यम रफ्तार से चल रही हवा लू के थपेड़ों की तरह महसूस हुई। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने शीत पेय पदार्थों का सहारा लिया। हवा में नमी का स्तर 16 से 57 फीसदी रहा।

विज्ञापन

मुंगेशपुर और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स रहा सबसे गर्म इलाका

दिल्ली का मुंगेशपुर और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाका 46.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। इसके बाद नजफगढ़ में 45.9 व जफरपुर में 44.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रहा। नोएडा में 44.1 व  गुरुग्राम में 42.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा रिकॉर्ड किया गया। पारा अधिक होने की वजह से इन इलाकों में गंभीर स्तर की लू रिकॉर्ड की गई।


 

कल भी चढ़ेगा पारा, तेज चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अगले दिन भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि, आगामी 10 जून के बाद मौसम में थोड़े बहुत बदलाव की संभावना है। 


 
विज्ञापन

  • अधिकतम तापमान- 43 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस 
  • सूर्यास्त का समय: 7:18 बजे
  • सूर्योदय का समय: 5:23 बजे
  • दिनभर तेज धूप निकलेगी व पारा चढ़ेगा। 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवा में नमी का स्तर सामान्य रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed