फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Fog seen in many areas of Delhi and sunshine in morning in Noida

Delhi Weather: दिल्ली के कई इलाकों में दिखा कोहरा, नोएडा में सुबह-सुबह खिली धूप; आज ऐसा रहेगा मौसम

Mon, 20 Jan 2025 09:35 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 09:35 AM IST
सार

दिल्ली में शीतलहर जारी है। कोहरा छाया रहा वहीं नोएडा में सुबह के वक्त खिली खिली धूप निकली। शाम और रात में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने दो दिन के लिए बारिश होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Delhi Weather Fog seen in many areas of Delhi and sunshine in morning in Noida
आज सुबह धौला कुआं में कुछ ऐसा दिखा नजारा - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अधिकांश राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं दिल्ली-एनसीआर ठंड पड़ रही है। सोमवार को सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। शाम व रात में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, विभाग ने दो दिन के लिए बारिश होने का अनुमान जताया है। बुधवार और बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन


विज्ञापन


फिर बेहद खराब हुई हवा, छह इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में
हवा की गति कम होने से रविवार को एक बार फिर हवा बेहद खराब हो गई हैं। ऐसे में लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। बीते दो दिन तक लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिल रही थी। लेकिन, अब यह राहत मिलना बंद हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 368 दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी में है। इसमें शनिवार की तुलना में 107 सूचकांक की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 255 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में है। शुक्रवार की तुलना में इसमें 34 सूचकांक की कमी हुई है। सुबह के समय आसमान में धुंध के साथ स्मॉग की चादर छाई नजर आई। डिसिजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक वेंटिलेशन इंडेक्स 2500 घन मीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 3500 घन मीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। साथ ही, मिक्सिंग डेप्थ 700 मीटर दर्ज की गई। वहीं, भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed