{"_id":"5d310afe8ebc3e6ca06b6709","slug":"delhi-weather-changes-after-rain-lowest-temperature-in-past-two-years-on-18-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हल्की बारिश के आसार, दो साल में 18 जुलाई को सबसे कम रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हल्की बारिश के आसार, दो साल में 18 जुलाई को सबसे कम रहा तापमान
Fri, 19 Jul 2019 05:42 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 19 Jul 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
Rain in Delhi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में बारिश का दौर बृहस्पतिवार दोपहर तक चलता रहा। इससे मौसम सुहावना हो गया है। शुक्रवार को फिर हल्की बारिश का अनुमान है। 21 व 22 जुलाई को बारिश के आसार कम हैं, लेकिन 23 से रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
आसमान में बादलों के छाए रहने व बारिश के कारण तापमान में बड़ी गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 30.4 डिग्री तक पहुंच गया है, जो कि बीते दो सालों में 18 जुलाई का सबसे कम तापमान है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में सप्ताह की शुरुआत तक गर्मी और उमस ने परेशान कर रखा था, लेकिन मंगलवार से बारिश का दौर शुरू हुआ जो कि सावन आते-आते तेज हो गया। बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे तक 3.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। इस कारण तापमान सामान्य से पांच डिग्री लुढ़क कर 30.4 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन
जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम 23.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग की मानें तो 19 व 20 जुलाई को भी हल्की बारिश की संभावना है। उसके बाद एक बार फिर से बारिश कम हो जाएगी। दो दिन के इंतजार के बाद फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 30.4 डिग्री सेेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 23.5 डिग्री सेल्सियस
19 जुलाई को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 20 मिनट
20 जुलाई को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 36 मिनट