फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Update: Cold Wave in Delhi, Ayanagar Records One Point Eight Degree Temperature

Weather in Delhi: 1.8 डिग्री तक लुढ़का शुक्रवार सुबह का पारा; ठंड से कांपे लोग, शीत लहर का प्रकोप जारी

Fri, 06 Jan 2023 11:30 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 06 Jan 2023 11:30 AM IST
सार

Delhi Ka Mausam: पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। चार केंद्रों सफदरजंग, आयानगर, रिज व लोदी रोड में शीतलहर का प्रकोप जारी है।

विज्ञापन
Delhi Weather Update: Cold Wave in Delhi, Ayanagar Records One Point Eight Degree Temperature
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों ठंड का कहर अपने चरम पर है। गुरुवार को 2.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आज दिल्ली में 1.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। शुक्रवार की सुबह दिल्ली के आयानगर का तापमान 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह लगातार तीसरे दिन दिल्ली की सुबह कई पहाड़ी राज्यों से भी ठंडी रही।

विज्ञापन


पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिल्ली में जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। चार केंद्रों सफदरजंग, आयानगर, रिज व लोदी रोड में शीत लहर का प्रकोप है। यही नहीं गुरुग्राम का भी तापमान आज तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अभी सात जनवरी तक शीतलहर का अनुमान जताया है। उसके बाद न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। अधिकतम तापमान 18-20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को लुढ़का पारा 
गिरते पारे के साथ समूचा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में जकड़ा हुआ है। राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में कड़के की ठंड जारी है। आज भी दिल्ली की सुबह बेहद सर्द है। गुरुवार को पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से दिल्ली कई पहाड़ी क्षेत्रों से भी अधिक सर्द रही। हालांकि कल से राहत की उम्मीद है। दिल्ली में भीषण सर्दी और कोहरे के बीच लोग खुद को गर्म रखने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं।

कल से उत्तर-पश्चिम भारत में सुधरेंगे हालात
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते सात जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत से हालात सुधरने शुरू होंगे। पहाड़ों से आती बर्फीली हवाओं ने मैदानी क्षेत्र में लोगों को घर में दुबकने को मजबूर कर दिया। 


कोहरे से 14 ट्रेनें प्रभावित
रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक कम से कम 12 ट्रेनें डेढ़ से छह घंटे तक देरी से नई दिल्ली पहुंचीं और दो का परिचालन समय बदलना पड़ा। दिल्ली हवाई अड्डे ने भी कोहरे के कारण कम दृश्यता का अलर्ट जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed