{"_id":"5fb8eb978ebc3e9b9d118fa4","slug":"delhi-way-is-being-taught-to-the-passengers-to-stand-in-the-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : यात्रियों को मेट्रो में खड़े होने का सिखाया जा रहा है सलीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : यात्रियों को मेट्रो में खड़े होने का सिखाया जा रहा है सलीका
Sat, 21 Nov 2020 03:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 21 Nov 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना से बचाव के लिए तमाम प्रयासों के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)ने यात्रियों को खड़े होने का सलीका भी सिखाना शुरू कर दिया है। दीवार पर जूते के सहारे टिकते हुए खड़े रहने की वजह से न केवल दाग लगते हैं, बल्कि संक्रमण के खतरा भी बढ़ जाता है। बाकायदा, डीएमआरसी ने सोशल मीडिया पर यात्रियों को जागरूक करने के लिए ट्वीट किया है। इसमें हवाला दिया गया है कि ऐसा करने से इसे साफ करने में कर्मियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सितंबर से मेट्रो सेवाएं दोबारा शुरू होने पर यात्रियों को नए नियमों और आदतों के साथ सफर करने के सुझाव दिए गए थे। इसके तहत संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियातों का पालन करने को कहा गया। अभी भी अधिकतर यात्री इसका पालन कर रहे हैं, लेकिन खड़े होने वाले यात्रियों की तरफ कई बार इस तरह की गलती से होने वाली परेशानी का हवाला देते हुए आदत में बदलाव के सुझाव दिए गए हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई के लिए अभी कार्रवाई जारी है, लेकिन लोगों को जागरूक करने की इस कोशिश में सफलता मिलने का डीएमआरसी को इंतजार है।