{"_id":"688711f1b32b117fa10886ce","slug":"delhi-waqf-board-case-court-frames-charges-against-11-people-including-amanatullah-khan-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली वक्फ बोर्ड मामला: कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान समेत 11 के खिलाफ तय किए आरोप, नौ के खिलाफ साजिश रचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली वक्फ बोर्ड मामला: कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान समेत 11 के खिलाफ तय किए आरोप, नौ के खिलाफ साजिश रचने का आरोप
Mon, 28 Jul 2025 11:30 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:30 AM IST
सार
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान और 10 अन्य पर सीईओ नियुक्ति में अनियमितताओं के मामले में साजिश और भ्रष्टाचार के आरोप तय किए। अन्य नौ आरोपियों पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
अमानतुल्लाह खान
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीईओ और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान और 10 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। अदालत ने अमानतुल्लाह खान और महबूब आलम पर साजिश और भ्रष्टाचार के आरोप तय किए हैं। अन्य नौ आरोपियों पर साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
खान मामले का मुख्य आरोपी: ईडी
ईडी ने अदालत को बताया कि तलाशी के दौरान खान से कुछ सवाल पूछे गए थे, लेकिन वह उनका जवाब देने की बजाय बहस करता रहा। इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी ने कहा कि खान मुख्य आरोपी है। उसने आरोप लगाया कि अपराध की आय का इस्तेमाल संपत्ति खरीदने और उसे वैध बनाने में किया गया। नकदी का भी इस्तेमाल किया गया। ईडी ने अदालत को बताया कि एजेंसी को गुमराह करने का प्रयास किया गया है। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने खान पर असहयोग का भी आरोप लगाया। ईडी ने कहा कि उन्हें 14 समन जारी किए गए। वह केवल एक बार पेश हुए, वह भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद। ईडी ने अदालत को सूचित किया कि इस मामले में विधायक द्वारा अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे ट्रायल कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है।
विज्ञापन
केवल असहयोग गिरफ्तारी का आधार नहीं : अमानतुल्लाह के वकील
अमानतुल्लाह खान की तरफ से पेश वकील ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी। उन्होंने सुनवाई के दौरान कहा कि केवल असहयोग को गिरफ्तारी का आधार नहीं बनाया जा सकता। अदालत को इसी मामले में सीबीआई के आरोप पत्र को भी देखना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें एसीबी और सीबीआई मामलों में मिली नियमित जमानत को भी आधार के तौर पर देखना चाहिए। क्योंकि ईडी का मामला इन्हीं दोनों मामलों से जुड़ा हुआ है। वकील ने दावा करते हुए कहा कि अमानतुल्लाह खान के पास से कोई धन बरामद नहीं हुआ है। इसके अलावा पैसों का कोई हेर-फेर नहीं किया गया है। मामले में सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज करने के छह वर्ष बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
बिना सबूत अमानतुल्लाह की हुई गिरफ्तारी : आप
अमानुतल्लाह खान गिरफ्तारी पर पार्टी नेताओं ने केंद्र पर जमकर हमला बोला। आप का दावा है कि खान ने कैंसर पीड़ित अपनी सास के ऑपरेशन के लिए चार सप्ताह का समय मांगा था। खान की गिरफ्तारी के बाद आप सांसद संजय सिंह ने उनके घर जाकर परिवार से मुलाकात की और भरोसा दिया कि पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। आप नेताओं ने दावा किया कि बिना सबूत के अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी हुई है।
दबे नहीं तो उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दो
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि ईडी का बस यही काम है कि भाजपा के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबा दो और जो टूटे नहीं, दबे नहीं तो उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दो। सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा बुरी तरह हारेगी। खान को बिना सबूत के गिरफ्तार किया है। जबकि उनकी सास का कैंसर का ऑपरेशन हुआ है और इसके लिए उन्होंने ईडी से कुछ दिनों का समय भी मांगा था।
खान के खिलाफ भ्रष्टाचार के कोई सबूत नहीं- सांसद संजय सिंह
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि खान के खिलाफ भ्रष्टाचार के कोई सबूत नहीं हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियां जांच के नाम पर मजाक कर रही हैं। संजय सिंह ने दावा किया कि 2016 में वक्फ बोर्ड का एक फर्जी मामला बनाया, जिसमें सीबीआई ने पर्चा दाखिल किया। 6 साल इसकी जांच करने के बाद सीबीआई ने फाइनल चार्जशीट दाखिल करते हुए कहा कि खान के खिलाफ किसी तरह के भ्रष्टाचार या आर्थिक अपराध का कोई मामला नहीं बनता।
परिवार के साथ गलत व्यवहार किया : संजय सिंह
संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि अमानतुल्लाह खान और उनके परिवार के साथ ईडी और दिल्ली पुलिस ने गलत व्यवहार किया। केवल खान को अपमानित करने के लिए एक छोटे से घर में बार-बार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं, सत्येंद्र जैन जेल में हैं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल से बाहर आए हैं।
जेल जाने के बाद कोई भी काम नहीं रुकेगा : खान
अमानतुल्लाह खान ने ओखला विधानसभा की जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्षेत्र का कोई काम नहीं रुकेगा। सभी रुके हुए काम पूरी पार्टी मिलकर पूरे कराएगी। इन लोगों से टूटने वाले नहीं हैं और न ही झुकने वाले हैं, न डरने वाले हैं। खान ने कहा कि वो बिल्कुल बेकसूर हैं। उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। जिस तरह पहले इंसाफ मिला है, इस बार भी मिलेगा।