{"_id":"6a9ad25d4e699f13ac06f04d","slug":"two-cars-parked-in-the-parking-area-caught-fire-a-third-vehicle-was-also-damaged-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-629-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पार्किंग में खड़ी दो कारें बनीं आग का निशाना, तीसरी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पार्किंग में खड़ी दो कारें बनीं आग का निशाना, तीसरी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
मधु विहार में देर रात मची अफरा-तफरी, समय रहते आसपास की गाड़ियां हटाने से टला बड़ा हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। मधु विहार इलाके में बृहस्तिवार देर रात पार्किंग में खड़ी कारों में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने एक के बाद एक दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पार्किंग में खड़ी अन्य गाड़ियों को हटाना शुरू कर दिया। इससे आग के और वाहनों तक फैलने का खतरा टल गया।मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार रात में पार्किंग से गुजरते समय एक कार से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। उस समय कार का मालिक भी मौके पर पहुंचा हुआ था और वाहन से जरूरी दस्तावेज निकाल रहा था। स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने करीब काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पार्किंग में खड़ी दो कारें बुरी तरह जल चुकी थीं। आग की तपिश और लपटों से पास खड़ी एक अन्य कार के शीशे भी टूट गए, जिससे उसे नुकसान हुआ है।