{"_id":"5e5c451b8ebc3ef391430e32","slug":"delhi-vionence-poster-boy-shahrukh-has-no-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का दंगाः पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख का कोई सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का दंगाः पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख का कोई सुराग नहीं
Mon, 02 Mar 2020 04:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Mar 2020 04:58 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद में हुए उपद्रव के दौरान पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी करने व पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
पुलिससूत्रों की माने तो आरोपी परिवार समेत फरार हो गया और अंतिम बार उसकी लोकेशन पश्चिम उत्तर प्रदेश में आई है। स्थानीय पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीम उसकी तलाश में जुटी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया है कि शाहरुख परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके के अरविंद नगर में रहता है। परिवार में माता-पिता और एक भाई है। पिता पर नशीला पदार्थ तस्करी करने का मामला चल रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल वह पेरोल पर जेल से बाहर है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि शाहरुख उत्तर पूर्वी जिला के एक नामी गैंगस्टर का रिश्तेदार है। गैंगस्टर अभी जेल में बंद है। शाहरुख कोई काम नहीं करता है।
पुलिस ने घटना के बाद शाहरुख के घर पर दबिश दी लेकिन घर बंद था। आस पास के लोगों ने बताया कि घटना के अगले दिन सुबह वह स्कारपियो में सवार होकर परिवार के साथ कहीं चला गया।