फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi violence: Police action on rumor mongers, seeks cooperation from UP police

दिल्ली हिंसा:अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई तेज, यूपी पुलिस से मांगा सहयोग  

Fri, 06 Mar 2020 07:46 PM IST
Mohit Mudgal अमर नेटवर्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर नेटवर्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 06 Mar 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Delhi violence: Police action on rumor mongers, seeks cooperation from UP police
Delhi Police - फोटो : PTI

दिल्ली में हिंसा को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस सख्त हो गई है। पश्चिम जिले में पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। ख्याला थाना पुलिस ने अफवाह फैलाने के मामले में चार केस दर्ज किए थे जबकि मायापुरी थाने में एक मामला दर्ज है। 

विज्ञापन


रविवार शाम दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा की अफवाह फैल गई थी। कई लोग पुलिस को फोन कर इलाके में हिंसा होने की जानकारी दे रहे थे। लेकिन जब इन सूचनाओं पर पुलिस उन जगहों पर पहुंची तो वहां इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी। स्थानीय लोगों ने साफ तौर पर ऐसी कोई घटना होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों की माने तो पुलिस को सूचना देने वालों ने यहां तक बताया कि उनके इलाके में सैकड़ों लोग तलवार लेकर पहुंच गए हैं और हिंसा फैला रहे हैं। लेकिन मौके पर पुलिस को हिंसा को लेकर कोई भी सबूत नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी पुलिस से सहयोग की मांग

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के आरोपियों की धरपकड़ के लिए दिल्ली और यूपी पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक हुई। हिंसा में पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों से आए लोगों के शामिल होने की सूचना के बाद यह कदम उठाया गया।

डीसीपी के कार्यालय में आयोजित बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार के साथ मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान हिंसा से जुड़ी कई अहम मुद्दों पर बातचीत की गई। साथ ही उपद्रवियों की पहचान और धरपकड़ से यूपी पुलिस से सहयोग मांगा गया है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ऑफिस में शुक्रवार को इंटर स्टेट पुलिस मीटिंग हुई, जिसमें उपद्रवियों की धरपकड़ को लेकर चर्चा हुई। हिंसा की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस का कहना है एक कुछ उपद्रवी पश्चिमी उत्तर प्रदेश खासतौर से मेरठ और गाजियाबाद से आए थे। हिंसा करने के बाद वे वापस अपने शहर लौट गए।  

ऐसे में उपद्रवियों की पहचान करने और उनको पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से सहयोग मांगा गया था, जिसके बाद मेरठ के आईजी प्रवीण कुमार और गाजियाबाद के एसपी कई घंटों तक चर्चा करते रहे। इसमें तमाम बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई।  


उपद्रवियों की पहचान के लिए मेरठ व गाजियाबाद के बॉर्डर इलाकों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जा रहे हैं। बैठक में डीसीपी नार्थ ईस्ट वेद प्रकाश सूर्या  सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed