फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली हिंसा : दंगे की अफवाह फैलाने वाले 24 गिरफ्तार, अबतक 47 की मौत

Mon, 02 Mar 2020 10:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 Mar 2020 10:00 PM IST
खास बातें

दिल्ली में हिंसा का दौर खत्म होने के बाद अब अफवाहों का दौर चल रहा है। रविवार शाम को किसी ने दिल्ली के कुछ इलाकों में दंगे की अफवाहें फैला दी थीं। हालांकि पुलिस ने समय रहते तमाम तरीकों से लोगों तक यह संदेश पहुंचाया कि वो अफवाहों पर ध्यान न दें। दिल्ली के हालात पूरी तरह सामान्य हैं। वहीं हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। हालात सामान्य होने के बाद सोमवार से हिंसा प्रभावित इलाकों में भी सीबीएसई की परीक्षाएं होंगी। आज सुबह से दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले हैं और सामान्य रूप से ट्रेनें चल हैं। शाहीन बाग में एहतियातन सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और वहां धारा 144 लागू है। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Delhi violence live updates cbse exams in affected areas resume shaheen bagh rumours death toll
दिल्ली में तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:56 PM, 02-Mar-2020

अबतक 163 मामले दर्ज

दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत 10 मामले दर्ज किए हैं, दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत 163 मामले और दक्षिण पूर्व जिले में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धारा 107/151 सीआरपीसी की धारा के तहत 3 मामले दर्ज किए हैं।



 
08:47 PM, 02-Mar-2020

निहार विहार से अफवाह फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार इलाके से साइबर क्राइम सेल ने दंगों की अफवाह फैलाने के आरोप में ने एक 24-वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अफवाह फैलाने के लिए वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा था। उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है और कथित सोशल मीडिया पोस्ट की पुष्टि उसकी प्रोफाइल से की गई है।
 
विज्ञापन
07:38 PM, 02-Mar-2020

नियंत्रण कक्ष से सत्यापित करें जानकारी : दिल्ली पुलिस आयुक्त

एसएन श्रीवास्तव, दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जानकारी दी कि अब स्थिति शांतिपूर्ण है। हम दिल्ली के नागरिकों को बताना चाहते हैं कि जब भी उन्हें दंगों या किसी भी गड़बड़ी की कोई भी रिपोर्ट मिलती है, तो वह उस जानकारी को केंद्रीय पुलिस नियंत्रण कक्ष से सत्यापित करें। उन्होंने बताया कि कल अफवाह फैलाने के संबंध में 6 मामले दर्ज किए गए जबकि दिल्ली हिंसा में अबतक 300 मामले दर्ज किए गए हैं। 
 
05:32 PM, 02-Mar-2020

हिंसाग्रस्त उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 92 प्रतिशत छात्रों ने दी बोर्ड परीक्षा

सीबीएसई ने जानकारी दी है कि हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बोर्ड की परीक्षा में 92 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज की गई है।
05:21 PM, 02-Mar-2020

15 जिलों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

दिल्ली पुलिस ने 15 जिलों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। 
 


05:18 PM, 02-Mar-2020

दंगाईयों से वसूली जाए कीमत : भाजपा

भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की और दिल्ली हिंसा को लेकर ज्ञापन सौंपा। विपक्ष के नेता आरएस बिधूड़ी ने कहा कि हमने मांग की है कि हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में घरों की जांच कर हिंसा में इस्तेमाल अवैध हथियारों को बरामद किया जाए।

उन्होंने कहा कि हमने यह मांग भी की है कि सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को हिंसा में जो नुकसान हुआ है उसकी कीमत दंगो में शामिल लोगों से वसूली जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:00 PM, 02-Mar-2020

अफवाह फैलाने वाले 24 गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि एक मार्च  को अफवाह फैलाने के संबंध में मध्य जिले से 02, उत्तर-पश्चिम जिले से 21 और रोहिणी जिले से 01 यानी कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  
 
04:51 PM, 02-Mar-2020

शिकायतकर्ताओं को मिलेगा इनाम

दिल्ली विधानसभाओं की शांति और सौहार्द कमेटी की पहली बैठक की अध्यक्षता करने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम जल्द ही एक फोन नंबर और एक ईमेल आईडी जारी करेंगे, जहां लोग अफवाह और नफरत फैलाने वाले संदेशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं। हम ऐसी शिकायतों की जांच और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भेजेंगे। 

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान, यह सुझाव दिया गया कि शिकायतकर्ताओं को 10,000 रुपये से पुरस्कृत किया जाना चाहिए। हालांकि, इनाम की राशि अभी तय नहीं की गई है।
 
04:01 PM, 02-Mar-2020

18 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, दो मामले दर्ज : पुलिस

डीसीपी, दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि दो मार्च को अफवाह फैलाने के मामले में 18 लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और संबंधित मामलों के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं।
 
03:50 PM, 02-Mar-2020

डीआरपी कॉन्वेंट स्कूल में मलबा हटाने का काम शुरू

उत्तर पूर्वी दिल्ली के शिव विहार इलाके में डीआरपी कॉन्वेंट स्कूल में मलबा हटाने और सफाई का काम चल रहा है। हिंसा के दौरान स्कूल में तोड़-फोड़ की गई थी और इसका एक हिस्सा जला भी दिया गया था।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed