फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Maid who committed theft at a sports businessman’s residence and her lover arrested in Kanpur

मेरठ: स्पोर्ट्स कारोबारी की कोठी में चोरी करने वाली नौकरानी और उसका प्रेमी कानपुर से गिरफ्तार; ऐसे रची साजिश

Tue, 27 Oct 2026 11:53 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 27 Oct 2026 11:53 PM IST
सार

भल्ला स्पोर्ट्स के मालिक आशुतोष भल्ला की कोठी में काम करने वाली नौकरानी रोशनी की मुलाकात सोशल मीडिया पर एक साल पहले नीरज से हुई थी। नीरज ने ही योजना बनाई और रोशनी ने चोरी की। यहां से दोनों कानपुर चले गए थे। 

विज्ञापन
Meerut: Maid who committed theft at a sports businessman’s residence and her lover arrested in Kanpur
डिफेंस कॉलोनी में आशुतोष भल्ला की कोठी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगानगर की डिफेंस कॉलोनी में भल्ला स्पोर्ट्स के मालिक आशुतोष भल्ला की कोठी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने नौकरानी रोशनी और उसके प्रेमी नीरज को कानपुर से पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, रोशनी ने करीब दो महीने पहले अपने प्रेमी नीरज को घर की पूरी जानकारी दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। 
विज्ञापन

चोरी के बाद दोनों मेरठ से निकलकर पहले आगरा पहुंचे और फिर बस से कानपुर चले गए। पुलिस ने मंगलवार शाम दोनों को वहां से पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस चोरी की गई ज्वेलरी, नकदी और अन्य कीमती सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी नौकरानी रोशनी और नीरज की मुलाकात करीब एक साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। नीरज उससे मिलने के लिए बीच-बीच में मेरठ भी आता था। जांच में सामने आया कि वारदात से करीब दो महीने पहले रोशनी ने नीरज को कारोबारी के घर की जानकारी दी थी। 
उसे बताया कि घर में कौन रहता है, कहां कीमती सामान रखा है और किस तरह चोरी की जा सकती है। इसके बाद नीरज ने चोरी की साजिश रची। हालांकि चोरी कैसे की गई, इस संबंध में पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन

चोरी के बाद ऑटो से सोहराब गेट पहुंची, फिर बस से आगरा गई
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद रोशनी ऑटो से सोहराब गेट बस डिपो पहुंची। वहां से बस पकड़कर वह आगरा गई, जहां उसका प्रेमी नीरज रहता है। इसके बाद दोनों आगरा से बस में सवार होकर कानपुर के लिए रवाना हो गए। उधर, चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपियों तक पहुंचने के लिए मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई। 
विज्ञापन

जांच में रोशनी की लोकेशन कानपुर में मिलने के बाद पुलिस की दो टीमें वहां भेजी गईं। पुलिस ने मंगलवार शाम दोनों को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। पुलिस टीमें उनसे पूछताछ कर रही हैं और चोरी के सामान का पता लगाने में जुटी हैं।
 

70 वर्षीय महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर की थी चोरी
घटना सोमवार दोपहर की है। डिफेंस कॉलोनी के ए-12 में रहने वाले स्पोर्ट्स कारोबारी आशुतोष भल्ला के घर पर दिसंबर 2025 से रोशनी घरेलू सहायिका का काम करती थी। रोशनी एक एजेंसी के माध्यम से आई थी। आरोप है कि उसने सोमवार को कारोबारी की 70 वर्षीय मां रेखा भल्ला को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह घर की तिजोरी से ज्वेलरी, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई। 

घटना के समय आशुतोष के भाई का परिवार मकान की ऊपरी मंजिल पर मौजूद बताया गया। शाम को आशुतोष घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई। रेखा भल्ला को अस्पताल ले जाया गया था। देर रात उन्हें अस्पताल से घर लाया गया। चोरी में कितनी नकदी और कितनी कीमत की ज्वेलरी गई, इस बारे में पीड़ित परिवार की ओर से पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
 

कारोबारी ने थाने पहुंचकर पुलिस से ली जानकारी
मामले में पुलिस ने कारोबारी के घर काम करने वाले कुक को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसके बाद आशुतोष भल्ला गंगानगर थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर विनय कुमार से मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी ली। पुलिस ने चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस घटना की जांच में स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी भी लगी हुई थी।

ये भी देखें...
मेरठ: बपारसी में ग्रामीण को मारी दो गोलियां, फायरिंग में कुत्ते की मौत, रंजिश में की वारदात; पांच पर रिपोर्ट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed