फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Vidhansabha Election 2025 Bjp Released New Poster of Kejriwal Bjp vs Aap News in Hindi

दिल्ली में पोस्टर वॉर: चुनावी हिंदू Vs केजरीवाल का ओपन चैलेंज... भाजपा के पोस्टर पर आप का जवाब

Tue, 31 Dec 2024 01:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 31 Dec 2024 01:55 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल का एक पोस्टर जारी किया। पोस्टर में केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया गया है। पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना को लेकर भाजपा ने केजरीवाल पर हमला बोला है। इस पोस्टर पर पलटवार करते हुए आप ने भी ओपन चैलेंज दिया है।
 

विज्ञापन
Delhi Vidhansabha Election 2025 Bjp Released New Poster of Kejriwal Bjp vs Aap News in Hindi
delhi election - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही राजनीतिक दलों में घमासान मचा है। भाजपा और आम आदमी पार्टी एक-दूसरे पर वार-पलटवार करने का मौका नहीं छोड़ रही हैं। सोमवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की। 
विज्ञापन


इस पर मंगलवार को दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर तंज कसते हुए पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताया गया है। भाजपा के इस पोस्टर पर आप ने पलटवार किया। आप ने भाजपा को ओपन चैलेंज दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा के 'एक्स' पर जारी पोस्टर में अरविंद केजरीवाल रुद्राक्ष की माला के साथ ही फूलों की माला भी पहने दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में लिखा है- चुनावी हिंदू। इस पोस्टर के बैकग्राउंड में घंटियां दिख रही हैं। पोस्टर में नीचे लिखा है- "मंदिर जाना है बस मेरे लिए एक छलावा", "पुजारियों का सम्मान मेरा चुनावी दिखावा", "सनातक धर्म का मैंने हमेशा मजाक उड़ाया"।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, सोशल मीडिया एक्स पर पोस्टर के साथ में भाजपा ने चुनावी हिंदू केजरीवाल कहते हुए लिखा "जो 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा, जो खुद और उनकी नानी प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से खुश नहीं थे" "जिसने मंदिर और गुरुद्वारों के बाहर शराब के ठेके खोले" "जिसकी पूरी राजनीति हिन्दू विरोधी रही" उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई?
 
'अपने 20 राज्यो में पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना लागू कर के दिखाओ'
उधर, आम आदमी पार्टी ने पोस्टर पर पलटवार करते हुए पोस्ट किया कि भाजपा में हिम्मत है तो अरविंद केजरीवाल की खुली चुनौती को स्वीकार करें? आप ने भाजपा को चैलेंज किया कि वह देश के 20 राज्यों में जहां भाजपा की सरकार है, वहां पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना शुरू करके दिखाएं। केजरीवाल ने कहा कि मेरी चुनैती स्वीकार करो। 
 

मंदिर के पुजारियों व गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर माह 18 हजार देगी सरकार
आपको बता दें कि सोमवार को आम आदमी पार्टी ने मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर माह 18 हजार रुपये देने का वादा किया है। मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर में पुजारियों का पंजीकरण की शुरूआत करेंगे। दिल्ली में पहले से ही महिला सम्मान और संजीवनी योजना विवादों में चल रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए पुजारी-ग्रंथी योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी सत्ता में आती है तो हर माह 18 हजार रुपये प्रति माह सम्मान राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस राशि को वेतन या तनख्वाह नहीं कहूंगा, लेकिन आज इस योजना के जरिए हम पुजारियों और ग्रंथियों का सम्मान करने के लिए इसकी घोषणा कर रहे हैं। सरकार बनने पर लगभग 18 हजार रुपये महीना सम्मान राशि दी जाएगी।
 

वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में महिला सम्मान व संजीवनी योजना को पुलिस भेजकर, फर्जी केस कर रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि एक पुजारी हमारे सुख-दुख सब में काम आता है। सदियों से हमारी परंपराओं, हमारे रीति रिवाजों और संस्कारों को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाया है। यह देश में पहली बार हो रहा है। आज तक किसी भी पार्टी और सरकार ने ऐसा नहीं किया।

नहीं रूके संजीवनी योजना का पंजीकरण
केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्होंने संजीवनी योजना रोकने की कोशिश की लेकिन रोक नहीं पाए। इसी तरह पुजारियों और ग्रंथियों की योजना को रोकने की कोशिश ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed