Delhi Election 2020: चुनाव प्रचार खत्म, आखिरी दिन सभी पार्टियों ने झोंकी पूरी ताकत
चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 8 फरवरी को मतदान होगा। 6 फरवरी की हर चुनावी हलचल पढ़ें-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
चुनाव आयोग ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को नोटिस जारी किया। सीएम योगी ने करावल नगर की चुनावी रैली में कहा था कि अरविंद केजरीवाल शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को बिरयानी खिला रहे हैं।
Election Commission has issued a notice to Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath for violation of model code of conduct over his speech in Karawal Nagar where he said 'Kejriwal is feeding Biryani to Shaheen Bagh protesters' #DelhiElections2020 (file pic) pic.twitter.com/Q2E880MIww
— ANI (@ANI) February 6, 2020
भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के कथित लेटर पैड पर एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल करा दिया गया जिसमें दिल्ली चुनाव में भाजपा के पिछड़ने और आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की बात कही गई थी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया कि कांग्रेस दिल्ली में उसी तरह से सबको चौंका सकती है, जैसे पिछले साल हरियाणा में किया था। दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को शाम को प्रचार थम गया। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में कुछ चैनल कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें दे रहे थे, लेकिन हमने 31 सीटें जीतीं। यह फिर से होने जा रहा है।
केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा तथा दिल्ली की सत्ता पर काबिज आप को झूठों की सरकार और झूठों के सरदार बताते हुए सुरजेवाला ने उन पर दिल्ली में स्वास्थ्य, प्रदूषण से राहत देने, शिक्षा, पीने के साफ पानी की आपूर्ति और सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में नाकाम रहने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दहशत में हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इस बार भी भाजपा तीन से ज्यादा सीटें नहीं जीत सकती है, जो उसने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीतीं थी।
प्रचार का समय खत्म हो गया। मुझे आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता और समर्थक पर गर्व है जिन्होंने एक आदर्श चुनाव अभियान चला कर लोगों का दिल जीत लिया
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 6, 2020
सच्चाई के रास्ते पर निष्काम कर्म करनेवालों का भगवान हमेशा साथ देते हैं। मेरा पूरा भरोसा है कि 8 फरवरी को लोग काम पर ही वोट देंगे। https://t.co/dtcvnGMf5W
दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार पर आज शाम 6 बजे विराम लग गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। दिल्ली की सड़कों पर जगह-जगह रोड शो, जनसभा, भाषण के माध्यम से प्रचार नजर आया। भाजपा की ओर से गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान, महाबली खली, सनी देओल और मनोज तिवारी जैसे नेता डटे रहे। वहीं आम आदमी पार्टी के लिए केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी उम्मीदवारों ने जमकर प्रचार किया।
भाजपा प्रतिनिधि मंडल करेगा मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात
हरिनगर में भाजपा प्रत्याशी तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के लिए अमित शाह ने किया रोड शो। अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भी रहे मौजूद।
Delhi: Union Home Minister Amit Shah holds a roadshow in Hari Nagar constituency. Tajinder Pal Singh Bagga, BJP candidate from the constituency, and Shiromani Akali Dal leader Manjinder Singh Sirsa also present. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/PYIsmWkLkl
— ANI (@ANI) February 6, 2020
दिल्ली उच्च न्यायालय ने 11 निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज किए जाने के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई से गुरुवार को इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरी शंकर की पीठ ने उम्मीदवारों की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। इससे पहले उनके नामांकन को खारिज करने के खिलाफ उनकी याचिका को एकल न्यायाधीश ने भी खारिज कर दिया था। याचिका में एकल न्यायाधीश के इस आदेश को पलटने का अनुरोध किया गया था।
दिल्ली उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ने के लिए नामांकन अस्वीकार किए जाने को चुनौती देने वाली इस याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद केवल चुनाव याचिका पर ही सुनवाई हो सकती है।
मुंडका में जेपी नड्डा की रैली
मुंडका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रोड शो किया, जिसमें रेसलर योगेश्वर दत्त और बबिता फोगाट भी मौजूद रहे।Delhi: BJP president JP Nadda held a road show in Mundka Assembly constituency. Wrestlers & BJP members Yogeshwar Dutt and Babita Phogat were also present. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/pL6ZH85JXS
— ANI (@ANI) February 6, 2020
आम आदमी पार्टी ने 'अमित शाह का उल्टा चश्मा डॉट कॉम' नाम से एक वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट के जरिए यह दिखाया गया है कि दिल्ली में पहले के हालात कैसे हैं और केजरीवाल सरकार के आने के बाद कितना कुछ बदला है।