फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Video was put on Facebook in protest against the threat, the accused did a deadly attack

दिल्ली: फेसबुक पर धमकी के विरोध में डाला था वीडियो, आरोपियों ने किया जानलेवा हमला

Tue, 15 Jun 2021 04:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Jun 2021 04:25 PM IST
सार

  • युवक ने फेसबुक पर वीडियो में कहा था वह किसी से नहीं डरता, जिसको जो करना हो वह कर ले
  • इसके बाद आरोपियों ने पिस्टल की बट व डंडों से किया हमला, युवक की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
Delhi: Video was put on Facebook in protest against the threat, the accused did a deadly attack
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक युवक को फेसबुक पर अपना वीडियो डालना काफी महंगा पड़ गया। वीडियो में युवक ने कुछ युवकों से कहा था कि वह किसी से नहीं डरता, जो करना हो वह कर ले। इस बात पर आरोपियों ने पिस्टल की बट व डंडों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित शशि केशला (32) बुरी तरह जख्मी हो गया।

विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे पहले एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शशि का बयान लेकर हत्या के प्रयास व ऑर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शशि केशला परिवार के साथ खोड़ा कालोनी, गाजियाबाद में रहता है। मधु विहार के वेस्ट विनोद नगर में उसका डीजे का काम है। शशि के मामा के बेटे नितिन की इलाके में ही रहने वाले नवीन कनकटा से रंजिश चल रही है। कुछ दिनों पूर्व नितिन व नवीन के बीच मजबूर नगर में कहासुनी होने लगी तो शशि ने बीच बचाव करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात पर नवीन नाराज हो गया और उसने शशि को भी देख लेने की धमकी दी। इस पर बुधवार को शशि ने फेसबुक पर एक वीडियो बनाकर किसी न डरने की बात की। यह वीडियो नवीन ने देखा तो उसने शनिवार को चंद्रभान, सबीर पर अन्यों के साथ मिलकर शशि की जमकर पिटाई कर दी। सिर व शरीर के अन्यों हिस्सों पर गंभीर चोट लगने के बाद शशि को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी से मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed