फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi unlock 5 news : with all covid protocols gym yoga centre and banquet hall open know what will remain close

दिल्ली अनलॉक: कोविड की पाबंदियों के साथ आज से खुले जिम, योग केंद्र और बैंक्वेट हॉल

Mon, 28 Jun 2021 11:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Jun 2021 11:40 AM IST
सार

दिल्ली में आज से जिम, बैक्वेट हॉल और योग केंद्र जरूर खुल गए हैं लेकिन अब भी ऐसी कई पाबंदियां हैं जो दिल्ली में जारी रहेंगी....

विज्ञापन
delhi unlock 5 news : with all covid protocols gym yoga centre and banquet hall open know what will remain close
दिल्ली में खुले जिम - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में अनलॉक -5 के तहत आज से कंटेनमेंट जोन से बाहर आधी क्षमता के साथ जिम, फिटनेस सेंटर और योग केंद्र खुल गए हैं। सुबह से ही लोगों का जिम में आना जारी है। यहां पर कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लोगों का टेंपरेचर मापने और उन्हें सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश मिल रहा है।

विज्ञापन


हालांकि महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अधिकतर योग संस्थानों ने फिलहाल ऑनलाइन कक्षाएं ही जारी रखने का फैसला लिया है। उधर, जिम और बैंक्वेट हॉल संचालक रविवार को तैयारियों में व्यस्त रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के आदेशों के तहत बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, होटल और कोर्ट में अधिकतम 50 लोगों की उपस्थिति में शादी की जा सकेगी। हालांकि बैंक्वेट हॉल संचालकों का कहना है कि डीडीएमए के आदेशों से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि अब उनके पास किसी समारोह की बुकिंग नहीं है।

डीडीएमए ने जिम, फिटनेस सेंटर, योग केंद्र और योग इंस्टीट्यूट भी क्षमता से 50 फीसदी लोगों की अधिकतम मौजूदगी की शर्त के साथ खोलने की इजाजत दी है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने की जिम्मेदारी संचालकों की है। सभी जिला उपायुक्तों ने निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं, वहीं पुलिस भी रैंडम जांच करेगी। कहीं कोविड नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश हैं।


अनलॉक-5 में जिलाधिकारियों को रैंडम कोविड जांच का निर्देश दिया गया है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। साप्ताहिक बाजारों को भी एक जोन में एक दिन में एक बाजार खोलने की मंजूरी जारी रखी गई है। निर्देश में कहा गया है कि साप्ताहिक बाजार किसी सड़क के किनारे नहीं बल्कि स्कूल कैंपस या मैदान में ही लगाने की अनुमति होगी। 

बंद रहेंगे 
  • सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान। अनलॉइन पढ़ाई जारी रखी रहेगी। 
  • सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक-धार्मिक आयोजन। 
  • स्विमिंग पूल बंद रहेंगी। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय इवेंट में शामिल होने वाले खिलाडिय़ों को छूट दी गई है। 
  • स्टेडियम, स्पोट्स कॉम्प्लेक्स आम लोगों के लिए बंद रहेगा। खिलाडिय़ों को छूट।
  • इंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेगा। 
  • सिनेमा हॉल, थियेटर, ऑडिटोरियम बंद रहेंगे। 

यहां मिली छूट
  • बैक्वेट हॉल, शादी-समारोह स्थल, होटल खुलेंगे।
  • फिटनेस सेंटर, जिम, योगा इंस्टीट्यूट खुलेगा।
  • बार खुलेंगे। 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ दोपहर 12 से रात 10 बजे तक। 
  • पार्को को खोला जाएगा। योग करने की इजाजत भी होगी।
  • धार्मिक स्थल खुलेंगे, श्रद्धालुओं के जाने की इजाजत अब भी नहीं होगी ।
  • रेस्तरां 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ रात 10 बजे तक खुलेगा। 
  • शादी-समारोह में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे।
  • अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग ही अनलॉक-5 में भी शामिल हो सकेंगे।
  • दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलती रहेगी।
  • ऑटो-कैब, बैट्री रिक्शा, फटफट सेवा में अधिकतम 2 यात्री ही बैठ कर यात्रा करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed