{"_id":"5f2be659ffa72e6c6710bb13","slug":"delhi-unlock-3-kejriwal-government-send-its-proposal-again-to-lg-baijal-for-approval-to-open-gym-hotel-weekly-market-on-trial-basis","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने एलजी को दोबारा भेजी फाइल, होटल, जिम, साप्ताहिक बाजार खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने एलजी को दोबारा भेजी फाइल, होटल, जिम, साप्ताहिक बाजार खोलने की मांग
Thu, 06 Aug 2020 04:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 06 Aug 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
- फोटो : ANI
दिल्ली सरकार ने होटल, जिम और साप्ताहिक बाजारों को फिर से खोलने की अनुमति देने के लिए उप-राज्यपाल अनिल बैजल को दोबारा प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
सरकार ने कहा कि केंद्र द्वारा जारी किए गए अनलॉक दिशा-निर्देशों के अनुसार दिल्ली में ऐसे प्रतिष्ठानों को अनुमति देने के लिए निर्णय लेने का उसे अधिकार है। आप सरकार ने अपने प्रस्ताव में कहा कि कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं और वहां स्थिति बिगड़ रही है लेकिन वहां होटल, जिम आदि के लिए अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि सरकार ने उप-राज्यपाल से यह भी जानना चाहा कि दिल्लीवासियों को अपनी आजीविका कमाने से क्यों रोका जा रहा है जबकि दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आ रही है। सूत्रों ने कहा कि दिल्ली सरकार ने फिर से उप-राज्यपाल को शहर के होटलों, जिम और साप्ताहिक बाजारों को खोलने की अनुमति देने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
केंद्र ने 29 जुलाई को जारी अपने अनलॉक-3 दिशा-निर्देशों में पांच अगस्त से योग संस्थानों और जिम को खोलने की अनुमति दी थी लेकिन दिल्ली में ऐसे प्रतिष्ठानों को अनुमति देने के लिए अधिकारियों द्वारा कोई नया आदेश नहीं जारी किया गया है।
पिछले सप्ताह अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में होटलों और साप्ताहिक बाजारों को फिर से खोलने की अनुमति देने का फैसला किया था। लेकिन उप-राज्यपाल ने सरकार के फैसले को पलट दिया था।