{"_id":"5d0ac2868ebc3e617666c42b","slug":"delhi-university-relesed-new-cut-off-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू ने जारी की नई कट ऑफ तिथियां, पहली सूची 28 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू ने जारी की नई कट ऑफ तिथियां, पहली सूची 28 जून को
Thu, 20 Jun 2019 04:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
Delhi university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी कोर्सेज में दाखिले के लिए जारी होने वाली कट ऑफ की तिथियां जारी कर दी हैं। यूजी की पहली कट ऑफ 28 जून को जारी होगी। उसके आधार पर 28, 29 जून व एक जुलाई को दाखिला लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
प्रत्येक कट ऑफ में दाखिले के अगले दिन तीन बजे तक फीस जमा कराई जा सकेगी। मालूम हो कि कोर्ट के आदेशानुसार आवेदन की तिथियां बढ़ाये जाने के कारण प्रशासन को कट ऑफ की तिथियां बदलनी पड़ी हैं। पहले शेड्यूल के अनुसार यूजी की पहली कट ऑफ 22 जून को जारी होनी थी।
विज्ञापन
डीयू प्रशासन के अनुसार, प्रत्येक कट ऑफ में छात्रों को दाखिले के लिए तीन दिन मिलेंगे। दूसरी कट ऑफ 4 जुलाई को जारी होगी और उसके आधार पर 4, 5, व 6 जुलाई तक दाखिला लिया जा सकेगा। तीसरी कट ऑफ 9 जुलाई को जारी होगी उसके आधार पर 9, 10 व 11 जुलाई को दाखिला लिया जा सकेगा। चौथी कट ऑफ 15 जुलाई को जारी होगी और दाखिले 15, 16 व 17 जुलाई को दाखिला लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
आखिरी पांचवीं कट ऑफ 20 जुलाई को जारी होगी और दाखिले 20, जुलाई, 22 जुलाई और 23 जुलाई को लिया जा सकेगा। पांचवीं कट ऑफ के बाद सीट बचने पर और कट ऑफ निकाली जाएगी। पीजी कोर्सेज में दाखिले की पहली कट ऑफ 17 जुलाई को जारी होगी।