99.66 और 99 फीसदी कट ऑफ रखने वाले गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में महज दो दाखिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज की सुपर हाई कट ऑफ से कॉलेज में होने वाले दाखिले पर ब्रेक लगा दिया है। इस कॉलेज ने अपने सभी कोर्सेज की कट ऑफ 61 कॉलेजों के मुकाबले में हाई रखी है। बीएससी ऑनर्स इलेक्ट्रानिक्स में 99.66 और राजनीति शास्त्र ऑनर्स में 99 फीसदी, बीए में 97, अंग्रेजी ऑनर्स में 98.75, कंप्यूटर साइंस ऑनर्स व केमिस्ट्री की 98 फीसदी कट ऑफ रखने का असर यह रहा कि कॉलेज में दाखिले के पहले दिन महज दो दाखिले ही हो सके। जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग का एक दाखिला केमिस्ट्री व दूसरा दाखिला बीएससी ऑनर्स लाइफ साइंसेज में हुआ है।
डीयू दाखिला पोर्टल नहीं चला, फॉर्म निकालने में परेशानी
कट ऑफ जारी होने के बाद दाखिले की शुरुआत सुबह 9.30 बजे से हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुरुआती दो घंटे में डीयू वेबसाइट का सर्वर काफी धीमा रहा। इस कारण से छात्र कॉलेज व कोर्स चयन के बाद फॉर्म डाउनलोड करने में परेशान होते रहे। शुरुआत में पोर्टल की धीमी रफ्तार के कारण बाद में भी पोर्टल सुस्त रफ्तार से चला। सूत्र बताते हैं कि शुरूआत में बड़ी संख्या में छात्रों का ट्रैफिक दाखिला पोर्टल पर बढ़ गया था जिसकेकारण दिक्कत हुई। यह दिक्कत लगभग 12 बजे केबाद ही दूर हो सकी।
दिल्ली विश्वविद्यालय में बीते साल की तरह दाखिलों को पूरी तरह से ऑनलाइन बनाया गया। इस प्रक्रिया के तहत कट ऑफ जारी होने केबाद छात्रों को कॉलेज व कोर्स का चयन करना था। कुछ छात्रों ने शिकायत रही कि सुबह 9.30 बजे केबाद जैसे ही छात्रों ने कॉलेज व कोर्स का चयन कर फॉर्म डाउनलोड करने का प्रयास किया, तो छात्रों का फॉर्म ही डाउनलोड नहीं हो सका। हालांकि इसके बाद दाखिला पोर्टल पर फीस पेमेंट शुरू नहीं हो पाने के कारण छात्रों को फीस भुगतान में भी परेशानी हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय ने देर शाम तक पोर्टल पर फीस भुगतान को शुरू ही नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि देर शाम ही इसकी शुरू किया जाएगा।
सीटों से अधिक दाखिलों से बचने के लिए कुछ ऑफ कैंपस कॉलेजों ने कुछ कोर्सेज की कट ऑफ को बढ़ाया। बावजूद कॉलेजों में धीरे-धीरे दाखिले का ग्राफ बढ़ा। नॉर्थ कैंपस के नामी कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में (एसआरसीसी) में बीकॉम ऑनर्स व ईकोनॉमिक्स ऑनर्स में लगभग 100 दाखिले कॉलेज ने मंजूर किए। अभी इन छात्रों को फीस जमा कराने के लिए बुधवार तक का दिन है।
ऐसे में फीस जमा कराने पर ही उनका दाखिला पक्का माना जाएगा। वहीं लेडी श्रीराम कॉलेज में पहले दिन ही 281 दाखिले हो गए। जिसमें सबसे अधिक राजनीति शास्त्र केलिए दाखिले हुए। शिवाजी कॉलेज में पहले दिन लगभग 50 दाखिले मंजूर किए गए। जिसमें भूगोल, राजनीति शास्त्र, बीएससी लाइफ साइंसेज, संस्कृत ऑनर्स शामिल है।
अरबिंदो कॉलेज ने डॉ. विपिन अग्रवाल ने बताया कि शुरुआत के दो घंटों में छात्रों को फॉर्म डाउनलोड करने में परेशानी हुई। बाद में स्थिति सामान्य होने लगी। छात्रों की सहायता के लिए कंप्यूटर लैब भी खोली गई जिससे कि छात्र वहां से फॉर्म डाउनलोड कर सकें।
पहले दिन के दाखिलों की स्थिति
गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज 02
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स 100
अरविंदो कॉलेज 105
लेडी श्रीराम कॉलेज 281
किरोड़ीमल कॉलेज 147
आत्मराम सनातन धर्म 30
शिवाजी कॉलेज 50
प्रिंसिपल का क्या है कहना ?
शिवाजी कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. शशि निझावन ने कहा कि कट ऑफ कम रखने से सीटों से अधिक दाखिले होने की स्थिति बन सकती थी। लिहाजा ईको ऑनर्स व बीकॉम ऑनर्स की कट ऑफ को 98 फीसदी अधिक रखा गया। है। बीते साल हमारी सीटें 97.75 फीसदी पर भर गई थी। उल्लेखनीय है कि कॉलेज ने इन दोनों कोर्सेज की कट ऑफ एसआरसीसी से भी अधिक कट ऑफ रखी है। उन्होंने कहा कि हम आगे बढ़े हैं लेकिन एसआरसीसी कट ऑफ में पीछे गया है इसकी हैरानी है।