{"_id":"62b38eeae392ce01991ccbd2","slug":"delhi-university-get-confidential-result-by-paying-500-apply-online-like-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi University: 500 रुपये भुगतान कर पाएं गोपनीय रिजल्ट, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi University: 500 रुपये भुगतान कर पाएं गोपनीय रिजल्ट, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Thu, 23 Jun 2022 05:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 23 Jun 2022 05:04 AM IST
सार
500 रुपये का भुगतान कर छात्र गोपनीय रिजल्ट पोर्टल या ईमेल से प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी छात्र को तीन अलग-अलग विश्वविद्यालय या संस्थानों में आवेदन करने के लिए अपना रिजल्ट चाहिए तो इसके लिए 1500 रुपये शुल्क कर रूप में चुकाने होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। अब छात्र उच्च शिक्षा के लिए अपना रिजल्ट जारी होने से पहले ही गोपनीय रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अलग से आवेदन करना होगा। गोपनीय रिजल्ट पोर्टल या ईमेल से प्राप्त करने के लिए छात्रों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। परीक्षा शाखा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
डीयू परीक्षा शाखा डीन प्रो. डीएस रावत ने बताया कि बीते साल रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से परीक्षा शाखा ने ऑनलाइन आवेदन कर ईमेल पर गोपनीय रिजल्ट लेने की सुविधा शुरू की थी। छात्र विदेश में दाखिले या नौकरी के लिए गोपनीय रिजल्ट की मांग करते हैं। ऐसे में इस बार फिर से यह सुविधा दी जा रही है। छात्रों को इसके लिए Confidential result2022@exam1.du.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर पांच सौ रुपये का भुगतान करना होगा। ईमेल से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए भी इतनी ही राशि का भुगतान करना होगा। यदि किसी छात्र को तीन अलग-अलग विश्वविद्यालय या संस्थानों में आवेदन करने के लिए अपना रिजल्ट चाहिए तो इसके लिए 1500 रुपये शुल्क कर रूप में चुकाने होंगे। शुल्क का भुगतान https://fee.du.ac.in पर करना होगा। गोपनीय रिजल्ट सील पैक लिफाफे में भेजा जाएगा। छात्र के अनुरोध पर रिजल्ट ईमेल के माध्यम से यूनिवर्सिटी, संस्थान को भी भेजे जाने की सुविधा है। एक बार रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अलग से फाइनल रिजल्ट किसी दूसरी यूनिवर्सिटी या संस्थान को भेजने की जिम्मेदारी डीयू की नहीं होगी।
विज्ञापन