Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi University Election No matter what the expenditure limit is DUSU elections will still cost crores

दिल्ली विवि चुनाव: खर्च सीमा कुछ भी हो फिर भी करोड़ों का होगा डूसू चुनाव, आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन

Sun, 17 Sep 2023 08:06 AM IST
आकाश दुबे रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 17 Sep 2023 08:06 AM IST
सार

एक उम्मीदवार के लिए चुनाव खर्च सीमा पांच हजार रुपये ही है। इस बार भी चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए उम्मीदवार पैसा खर्च करने में पीछे नहीं है। इसके बावजूद खर्च पांच हजार रुपये ही दिखाया जाएगा। तर्क यह दिया जाएगा कि समर्थकों ने पैसा खर्च किया है।

विज्ञापन
Delhi University Election No matter what the expenditure limit is DUSU elections will still cost crores
डूसू के लिए तय सीमा से ज्यादा पैसा खर्च कर रहे उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा होते ही छात्र संगठनों व उनके प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जिस तरह प्रचार के लिए उम्मीदवारों की गाड़ियों का काफिला सड़कों पर दौड़ रहा है और पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स और हैंडबिल उड़ते नजर आ रहे हैं उससे इस साल भी डूसू चुनाव का खर्च करोड़ों का रहने वाला है। 

विज्ञापन


जबकि एक उम्मीदवार के लिए चुनाव खर्च सीमा पांच हजार रुपये ही है। इस बार भी चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए उम्मीदवार पैसा खर्च करने में पीछे नहीं है। इसके बावजूद खर्च पांच हजार रुपये ही दिखाया जाएगा। तर्क यह दिया जाएगा कि समर्थकों ने पैसा खर्च किया है। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार प्रत्याशियों के समर्थकों पर नियम लागू नहीं होते हैं। डीयू प्रशासन ने इस साल भी डूसू चुनाव में एक उम्मीदवार के लिए चुनाव खर्च सीमा पांच हजार रुपये तय की है, लेकिन वास्तव में उम्मीदवारों का एक दिन का चुनाव प्रचार खर्च पांच हजार रुपये से कहीं अधिक आता है। उम्मीदवारों का कहना है कि यह चुनावी खर्च सीमा काफी कम है। डीयू में चुनाव से 52 कॉलेज जुड़े हुए हैं, नॉर्थ व साउथ कैंपस के कॉलेजों को छोड़ दें तो बाहरी दिल्ली के कॉलेज काफी दूर-दूर हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे में इन कॉलेजों में आने-जाने में पेट्रोल पर काफी खर्च हो जाता है। प्रत्याशी कहते हैं कि कॉलेजों में प्रचार के लिए जाने के लिए वाहनों का इस्तेमाल करना पड़ता है और समर्थकों के साथ अन्य साधनों से कॉलेजों तक नहीं पहुंचा जा सकता है। प्रत्याशी प्रचार के लिए लैंड रोवर, फॉरच्यूनर, थार, इनोवा, बीएमडब्ल्यू जैसी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं प्रचार के अन्य साधनों होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर, पैम्फलेट पर भी काफी खर्च किया जा रहा है। इस कारण से कैंपस के आसपास के इलाकों की दीवारें इन दिनों इन्हीं से पटी पड़ी है। उसके अलावा दिनभर प्रचार में जुटने वाले समर्थकों पर भी रोज हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं।

विज्ञापन

एक दिन का खर्च भी सीमा से अधिक
छात्र संगठनों का कहना है कि यदि प्रत्याशी आचार संहिता का ईमानदारी से पालन करते हुए भी प्रचार करें तो एक दिन का खर्च ही कुल चुनाव खर्च सीमा से ऊपर चला जाएगा। अभी प्रचार के दौरान कैलेंडर, डायरी, पैन बांटने की बातें सामने आ रही हैं। प्रचार के दौरान प्रत्याशी को लुभाने के लिए फ्री फिल्म टिकट, बर्गर, चाय, तक की व्यवस्था करते हैं। छात्र संघ चुनाव में इतना सब करने के कारण यह चुनाव लाखों-करोड़ों का हो जाएगा।

विज्ञापन

प्रत्याशी भी कहते हैं कि महंगाई बढ़ गई है इसलिए पांच हजार की चुनावी खर्च सीमा आज के समय में व्यावहारिक नहीं है। इसे बढ़ाए जाने की जरूरत है। एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशुतोष कहते हैं डूसू चुनाव के तहत 52 कॉलेज शामिल होते हैं। यह बड़े स्तर का चुनाव है। जितनी चुनावी राशि तय की हुई है वह आज के समय में व्यावहारिक नहीं है। इतनी राशि से एक कॉलेज का चुनाव ही लड़ा जा सकता है जबकि उम्मीदवारों को कॉलेज-कॉलेज जाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed