फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi United and Rangers SC dominate PSPB Women's Premier League

Delhi NCR News: पीएसपीबी विमेंस प्रीमियर लीग में दिल्ली यूनाइटेड व रेंजर्स एससी का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित पीएसपीबी विमेंस प्रीमियर लीग 2025-26 के मैचडे-5 में रविवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में दिल्ली यूनाइटेड एफसी और रेंजर्स एससी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की। दिन के पहले मैच में दिल्ली यूनाइटेड एफसी ने गुडविल एफसी को 13-0 के विशाल अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही दिल्ली यूनाइटेड का दबदबा देखने को मिला। टीम ने तेज पासिंग और बेहतरीन तालमेल के दम पर लगातार गोल किए। ब्रजकुमारी मारवी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दूसरे मुकाबले में रेंजर्स एससी ने ईव्स एससी को 8-0 से शिकस्त दी। रेंजर्स की खिलाड़ियों ने शुरुआती मिनटों से ही मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रमण करते हुए बड़े अंतर से जीत दर्ज की। टीम की खिलाड़ी ऋषिका को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed