Delhi : कार्बन वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत, नहीं थे सुरक्षा उपकरण
शुरुआती जांच में पता चला कि बिना सुरक्षा उपकरणों के दोनों मजदूरों बृजेश (26) और विक्रम (30) को टैंक की सफाई के लिए उतार दिया गया, जिससे उनकी जान गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम विहार स्थित एक्शन बालाजी अस्पताल के बेसमेंट में कार्बन वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में सफाई के लिए उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला कि बिना सुरक्षा उपकरणों के दोनों मजदूरों बृजेश (26) और विक्रम (30) को टैंक की सफाई के लिए उतार दिया गया, जिससे उनकी जान गई। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।
पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम 6:45 बजे सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अस्पताल के बेसमेंट में वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में 4-5 टैंक बने हैं। अस्पताल ने सफाई का जिम्मा एक ठेकेदार को दिया है।
ठेकेदार टैंक की सफाई के लिए मंगलवार को बृजेश और विक्रम को लाया था। टैंक में पहले बृजेश उतरा और अंदर पहुंचते ही अचेत हो गया। उसे देखने विक्रम टैंक में गया तो वह भी अचेत हो गया। गड़बड़ी की आशंका पर अस्पताल की रखरखाव टीम सुरक्षा उपकरणों के साथ गई और दोनों को बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वर्क परमिट जारी नहीं किया गया था
दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस तरह के काम के लिए वर्क परमिट अनिवार्य है। लेकिन वर्क परमिट जारी नहीं किया गया था। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि एसटीपी के संचालन और रखरखाव का जिम्मा फ्रेंड्स एनवायरो इंजीनियर्स के पास है और वृजेश व विक्रम उसी कंपनी के कर्मचारी थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.