फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi two accused arrested for allegedly assaulting a woman in moving car

दिल्ली: चलती कार में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Aug 2021 05:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 19 Aug 2021 05:14 PM IST
सार

गौरतलब है कि नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दो आरोपी गाजियाबाद से पीड़िता को कार में लेकर दिल्ली पहुंचे। इसके बाद राजधानी की सड़कों पर चलती कार में पहले एक आरोपी ने पहले वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Delhi two accused arrested for allegedly assaulting a woman in moving car
चलती कार में महिला से गैंगरेप - फोटो : डेमो पिक

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 22 वर्षीय एक महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें अब पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी की है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दो आरोपी गाजियाबाद से पीड़िता को कार में लेकर दिल्ली पहुंचे। इसके बाद राजधानी की सड़कों पर चलती कार में पहले एक आरोपी ने पहले वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


बाद में शास्त्री पार्क के पास कार खड़ी कर दूसरे आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने पहले महिला हेल्पलाइन से मदद मांगी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस के पास आरोपियों की कार का नंबर भी था।

पुलिस के मुताबिक सपना (22)(बदला हुआ नाम) पति के साथ पिछले छह माह से किराए के मकान में गाजियाबाद इलाके में रहती है। इसका पति ट्रक चालक है, जो फिलहाल मध्य प्रदेश में काम कर रहा है। सपना घरेलू सहायिका का काम करती है। उसे दूसरी नौकरी की तलाश थी। कुछ दिनों पूर्व एक अंजान नंबर से सपना के मोबाइल पर कॉल आया।

कॉलर ने अपना नाम रोहित बताया और उससे नौकरी के बारे में पूछा। आरोपी ने बताया कि उसके भाई की दिल्ली में कपड़ों की दुकान है, वह उसकी नौकरी वहां लगवा देगा। बदले में उसे अच्छी सैलरी मिलेगी। पीड़िता ने पहले तो इंकार किया, लेकिन बाद में वह तैयार हो गई।

16 अगस्त को पीड़िता ने आरोपी को कॉल कर नौकरी के लिए चलने के लिए कहा। आरोप है कि रोहित कार से गाजियाबाद के लालकुंआ पहुंच गया। वहां उसने सपना को कार की पिछली सीट पर बिठाया। आगे कार दूसरा युवक चला रहा था। पूछने पर रोहित ने उसे दोस्त बताया। इसके बाद आरोपी कार लेकर दिल्ली आ गया।


आरोपी कार को दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहा। इस दौरान आरोपी ने कार की पिछली सीट पर सपना के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने पीड़िता को बुरी तरह पीटा। इसके बाद कार को शास्त्री पार्क के पास रोककर दूसरे युवक ने भी कार में ही सपना के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद किसी को भी कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed