फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Triple Murder Pregnant woman murdered by lover, husband snatches knife and kills accused

अफेयर और तीन कत्ल: आकाश या आशु... शालिनी की कोख में किसका था बच्चा, इसलिए मचा कत्लेआम; ट्रिपल मर्डर की कहानी

Mon, 20 Oct 2025 06:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Oct 2025 06:00 PM IST
सार

दिल्ली में तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई।  प्रेमी ने गर्भवती महिला को चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी ने महिला के पति पर भी हमला किया। हालांकि पति ने चाकू छीनकर प्रेमी को मार डाला। चाकू लगने से पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।
 

विज्ञापन
Delhi Triple Murder Pregnant woman murdered by lover, husband snatches knife and kills accused
Delhi Triple Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में धनतेरस के दिन पति और बच्चों के साथ मायके आई एक गर्भवती शालिनी (22) पर उसके पूर्व प्रेमी शैलेंद्र उर्फ आशु (32) ने हमला कर दिया। पत्नी को बचाने आए पति आकाश (23) की कमर में आशु ने चाकू घोंप दिया। घायल होने के बावजूद आकाश ने आरोपी आशु को काबू किया और फिर चाकू छीनकर उसकी जान ले ली। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि नबी करीम थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शालिनी का भाई रोहित अपनी बहन शालिनी और जीजा आकाश को लेकर लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचा, जहां शालिनी को मृत घोषित कर दिया गया। आकाश की हालत नाजुक देख उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आशु को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि पति से झगड़ा होने के बाद शालिनी पड़ोस में रहने वाले आशु के साथ पंजाब में सहमति संबंध में रहने लगी। दोनों करीब आठ माह साथ रहे। आशु से अनबन होने पर शालिनी दो माह पहले ही दोबारा अपने पति आकाश के पास आ गई थी। इससे आशु नाराज था। उसका दावा था कि शालिनी की गर्भ में पल रहा बच्चा उसका था। शनिवार को उसने इसी वजह से हमला किया।
 
विज्ञापन

Delhi Triple Murder Pregnant woman murdered by lover, husband snatches knife and kills accused
मृतक शालिनी, पति आकाश और प्रेमी आशु की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दो, नहीं तीन हत्याएं
पुलिस को पता चला है कि शालिनी नौ माह की गर्भवती थी। इसी माह उसका प्रसव होना था। शालिनी के साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। मां शीला कहना था दो नहीं तीन हत्याएं हुई हैं। आशु ने शलिनी के अलावा उसकी गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मार दिया है।

 
विज्ञापन

Delhi Triple Murder Pregnant woman murdered by lover, husband snatches knife and kills accused
दिल्ली में तीन हत्याओं के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
धरी की धरी रह गई दिवाली की तैयारियां
गर्भवती शालिनी की हत्या के बाद घर में मातम पसारा है। कुछ देर पहले जहां ई-रिक्शा चालक आकाश अपने परिवार का साथ बेहद खुश था और दीपावली की तैयारियों पर चर्चा कर रहा था। आकाश ने बच्चों के कपड़े भी बना दिए थे लेकिन होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था। आशु ने पूरी खुशियां मिट्टी में मिला दीं। शालिनी के दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब सब आकाश की सलामती की दुआएं मांग रहे हैं ताकि बच्चों के सिर से पिता का साया भी न छिने।
 

आशु के परिवार का आरोप पहले आकाश ने किया हमला
आशु के परिवार का आरोप है कि बेटे पर पहले आकाश ने हमला किया। उसने जान बचाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि पहले आशु ने ही हमला किया। आशु परिवार के साथ अमरपुरी, नबी करीम में रहता था। इसके परिवार में मां रेखा, पिता अजय कुमार व एक छोटा भाई कालू है।
 

आशु नबी करीम थाने का घोषित बदमाश
पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि आशु नबी करीम थाने का घोषित बदमाश था। आकाश के खिलाफ भी तीन आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने शालिनी की मां शीला के बयान पर हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
 

Delhi Triple Murder Pregnant woman murdered by lover, husband snatches knife and kills accused
दिल्ली में तीन हत्याओं के बाद गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
बच्चों पर हाथ उठाने से नाराज होकर शालिनी ने छोड़ा था आशु का साथ
पति आकाश से नाराज होकर शालिनी अपनी दोनों बेटियों डोरेमोन (5) और नैनसी (3) को लेकर आशु के साथ पंजाब चली गई थी। आठ माह तक चारों साथ रहे लेकिन एक दिन दोनों बेटियों को आशु ने पीटा तो शालिनी गुस्सा हो गई और अपने बच्चों को लेकर पति आकाश के पास आ गई। दोनों के बीच गिले-शिकवे दूर हो गए तो सभी साथ रहने लगे जो बात आशु को बुरी लगी। शालिनी की जान लेने के बाद आशु ने आकाश की जान लेने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी।
 

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वल्सन ने बताया कि शालिनी अपने परिवार के साथ प्रताप नगर, मेट्रो स्टेशन के पास रहती थी। करीब सात साले पहले ई-रिक्शा चलाने वाले आकाश ने शालिनी से प्रेम विवाह किया था। इससे परिवार नाराज हो गया तो दोनों अमरपुरी, नबी करीम इलाके में आशु के यहां किराए पर रहने लगे। यहां आशु शालिनी पर डोरे डालने लगा। 

 

कुछ दिनों में दोनों के बीच दोस्ती हो गई। शालिनी पति को छोड़कर आकाश के साथ पंजाब चली गई। शालिनी के भाई रोहित ने बताया कि धनतेरस के दिन शालिनी अपनी मां शीला से मिलने अमरपुरी, नबी करीम स्थित मायके आई थी। आकाश अपने ही ई-रिक्शा में पत्नी और बच्चों को लेकर आया था। घर के पास पहुंचते ही आशु ने आकाश और शालिनी को देखकर उन पर अचानक हमला कर दिया।
 

शालिनी के सीने, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर आधा दर्जन चाकू से वार
आशु ने पहले आकाश को चाकू मारने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहा तो उसने शालिनी के सीने, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर आधा दर्जन चाकू से वार कर दिए। आकाश पत्नी को बचाने आया तो उस पर आशु ने हमला कर दिया। आकाश ने आशु का चाकू छीनकर उसे ही मार दिया। हमले में आशु और शालिनी की मौत हो गई जबकि आकाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सब कुछ शालिनी के बच्चों के सामने हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed