{"_id":"5df9620d8ebc3e881043988d","slug":"delhi-transport-department-lost-three-crores-due-to-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंसा से दिल्ली परिवहन विभाग को तीन करोड़ का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा से दिल्ली परिवहन विभाग को तीन करोड़ का नुकसान
Wed, 18 Dec 2019 04:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 18 Dec 2019 04:47 AM IST
विज्ञापन
दंगे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुई हिंसा के कारण परिवहन विभाग को अब तक करीब तीन करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
डीटीसी-क्लस्टर की पांच बसें (एक एसी, चार नॉन एसी) जला दी गईं। इनकी कुल कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये थी। 18 क्षतिग्रस्त बसों की मरम्मत पर भी 50 लाख रुपये तक खर्च होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
जामिया में हुई हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की एक एसी सहित तीन बसों को आग के हवाले कर दिया था। डीटीसी की चार बसों के अलावा क्लस्टर की 14 बसों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
विज्ञापन
एक एसी की कीमत करीब 70 लाख और सामान्य लो फ्लोर बस की कीमत 45 लाख रुपये है। तोड़फोड़ और आगजनी के कारण डीटीसी के बेड़े में बसों की संख्या 23 और कम हो गई है। इसका खामियाजा यात्रियों को रोजाना भुगतना पड़ेगा।