Delhi Train Fire: दिल्ली के पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना, ट्रेन के डिब्बों में लगी भीषण आग
मध्य दिल्ली के पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बड़ी घटना हुई। यहां ट्रेन के डिब्बों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते डिब्बे धू-धू कर जल गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन की बोगी में मंगलवार दोपहर आग लग गई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त ट्रेन पूरी तरह से खाली थी। आग की सूचना पाकर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन पर खाली हो चुकी थी। वहां से उसे शंटिंग के लिए पटेल नगर रेलवे स्टेशन पर भेजा गया था।
साधारण श्रेणी वाली इस कोच को नई दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस में जोड़कर भेजने के लिए इस स्टेशन पर भेजा गया था। जहां कोच में आग लग गई और पूरा कोच धूं-धूं कर जल गई। आनन-फानन में ट्रेन की अन्य कोच को अलग किया गया।