Traffic Advisory: दिल्ली धमाके के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, DMRC का अलर्ट; यहां जाने से बचें
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास बीती रात हुए तेज धमाके की वजह से सनसनी फैल गई। धमाके के बाद आपात स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल पर एडवाइजरी जारी की है। वहीं लाल किला मेट्रो स्टेशन को लेकर डीएमआरसी ने अपडेट दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के लाल किला के पास एक कार में हुए धमाके के बाद सभी एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। तो वहीं धमाके के बाद उत्पन्न हुई आपात स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जबकि डीएमआरसी ने भी अपडेट किया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की गई एडवाइजरी में बताया है कि 11 नवंबर को आपातकालीन स्थिति के कारण छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक, नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। यह प्रतिबंध सुबह 6 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) November 11, 2025
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे इन मार्गों से बचें और सुगम यात्रा के लिए वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करें। एडवाइजरी के अनुसार, उस दिन छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक और इसके विपरीत, नेताजी सुभाष मार्ग पर किसी भी वाहन को आवागमन की अनुमति नहीं होगी।
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) November 11, 2025
Lal Qila Metro Station is closed due to security reasons. All other stations are functional as normal.
अगले आदेश तक लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यात्रियों को सूचित किया है कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू है। डीएमआरसी के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा कारणों से आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि दिल्ली मेट्रो की अन्य सभी लाइनें और स्टेशन सामान्य रूप से अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों और सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Delhi Blast News Live: दिल्ली से चार लोगों को पुलिस ने उठाया, अब NIA करेगी जांच! लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद