Delhi Blast News Live: मृतकों के परिवारों को दिल्ली सरकार देगी 10 लाख रुपये; कल भी लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद
Delhi Lal Qila Blast News: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम करीब 6:52 बजे एक i20 कार में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की 6-10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। जांच एजेंसी NIA के अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। यहां पढ़िए पल-पल के अपडेट्स...
लाइव अपडेट
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस मुश्किल की घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएँ उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं। दिल्ली सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी है और हमने तत्काल राहत के लिए एक संवेदनशील निर्णय लिया है । इस घटना में मृतक के परिवारों को ₹10 लाख, स्थायी रूप से अक्षम लोगों को ₹5 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख की राशि देगी। घायलों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज की जिम्मेदारी हमारी सरकार लेगी। दिल्ली की शांति और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और सभी पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।
दिल्ली धमाके की जांच के बीच डीएमआरसी ने कहा, सुरक्षा कारणों से, लाल किला मेट्रो स्टेशन 12 नवंबर को भी बंद रहेगा। बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली कार ब्लास्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस घटना के पीछे के प्रत्येक अपराधी का पता लगाने का निर्देश दिया। साथ कहा कि ही इस कृत्य में शामिल हर व्यक्ति को हमारी एजेंसियों की कड़ी सजा मिलेगी।
ब्लास्ट के बाद क्या है दिल्ली का हाल-
फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल केस में स्थानीय पुलिस ने अल फलाह विश्वविद्यालय में डॉ. मुजम्मिल के साथ काम करने वाले छात्रों, प्रिंसिपल और संकाय सदस्यों से पूछताछ की। 52 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। फरीदाबाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे आतंकी मॉड्यूल के संबंध में पूछताछ कर रही है।
लाल किला से ग्राउंड रिपोर्ट
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंगोला से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और दिल्ली में लाल किले के पास कल शाम हुए विस्फोट के बारे में जानकारी ली है।
Minister of Foreign Affairs of Israel, Gideon Sa'ar says, "I extend my & Israel’s deepest condolences to the People of India and especially to the families of the innocent victims killed in the blast at the heart of Delhi. Wishing speedy recovery to the wounded. Israel stands… pic.twitter.com/YLO10DzjSv
— ANI (@ANI) November 11, 2025
गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली कार विस्फोट मामले के बाद सुरक्षा समीक्षा बैठक के एक और दौर की अध्यक्षता करने के लिए कर्तव्य भवन स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालय पहुंचे।
Delhi | Union Home Minister Amit Shah arrives at the office of the Ministry of Home Affairs at Kartavya Bhawan to chair another round of security review meeting following the Delhi car blast case.
— ANI (@ANI) November 11, 2025
#WATCH | Delhi | Teams of NIA and forensic experts conduct investigation at the site of the Delhi car blast near Red Fort pic.twitter.com/qYnzCeZGhe
— ANI (@ANI) November 11, 2025
भूटान दौरे पर गए पीएम मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पूरा देश दिल्ली विस्फोट से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
दिल्ली धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। 20 घायलों का इलाज चल रहा है। दो शवों की पहचान हो गई है। बाकी की पहचान डीएनए टेस्ट से की जाएगी। सोमवार शाम 6.52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास चलती कार में जोरदार धमाका हुआ। ब्लास्ट में जिस सफेद i20 कार का इस्तेमाल हुआ, उसका एक सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया।लमेट्रो स्टेशन की पार्किंग से निकल रही कार में काला मास्क पहने एक शख्स बैठा दिखाई दिया। उसका नाम डॉ. मो. उमर नबी बताया जा रहा है। ये पुलवामा का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उमर ने विस्फोटकों के साथ खुद को उड़ा लिया। उसके डीएनए टेस्ट के लिए कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में उसकी मां और दो भाई को हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को शुरुआती जांच से पता चला है कि विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.