फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi: आज इन रास्तों से बचकर निकलें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इस अवधि में खासतौर पर रखें ध्यान

Sat, 22 Oct 2022 02:01 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 22 Oct 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
Delhi Traffic Police issued advisory advised not to go on these roads
आगरा एक्सप्रेसवे पर लगा जाम - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को एडवाइजरी जारी कर कई मार्गों पर न निकलने की सलाह दी है। दिवाली और धनतेरस की खरीदारी के चलते लोग बाजारों की ओर निकलेंगे, ऐसे में रास्तों पर यातायात का अतिरिक्त दबाव होगा। यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे इसलिए टैफिक पुलिस ने गुरुग्राम रोड समेत अन्य रास्तों पर जाने से बचने को कहा है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह 9.15 बजे से 10.15 तक गुरुग्राम रोड, धौला कुआं फ्लाईओवर, एसपी मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति, कौटिल्य और अकबर रोड पर यात्रा करने से परहेज करें। जाम की स्थिति न बने इसके लिए ट्रैफिक पुलिस अन्य तैयारियों में भी लगी हुई है।

Delhi Traffic Police issued advisory advised not to go on these roads
दिल्ली के आईटीओ में लगा लंबा जाम - फोटो : फाइल फोटो

शुक्रवार रात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हांफे राहगीर
दिवाली व धनतेरस से पहले दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार की रात करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा। सिरहौल स्थित दिल्ली-गुरुग्राम की सीमा व आस-पास के इलाके में जाम के कारण लोगों खासी समस्या का सामना करना पड़ा। घंटों तक हाईवे पर जाम में फंसे रहने के कारण वाहन चालक हलकान रहे।

Delhi Traffic Police issued advisory advised not to go on these roads
गुरुग्राम-दिल्ली हाईवे जाम - फोटो : फाइल फोटो

हर साल दिवाली से पहले सड़कों बढ़ता वाहनों का दबाव
हर साल दिवाली से पहले सड़कों पर वाहनों के दबाव के चलते जाम की स्थिति बनी रही। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिखा। करीब पांच-छह किलोमीटर लंबा जाम लगा, जिनको समय रहते जाम की जानकारी मिल गई, उन्होंने अपने गंतव्य के लिए वैकल्पिक रास्तों को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Traffic Police issued advisory advised not to go on these roads
भंगेल मार्ग पर लगा रहता है जाम - फोटो : फाइल फोटो
सदर बाजार व शीतला माता रोड की भी हालत खराब
सदर बाजार में तो स्थिति यह रही कि लोगों को बाजार में प्रवेश करने व निकलने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ी। त्योहार से पहले शीतला शीतला माता मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिसके चलते इस इलाके में भी जाम के हालात बने।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed