फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi traffic police issued 169 challan On Signature Bridge

सिग्नेचर ब्रिज पर कटे 169 चालान, लोकल पुलिस, पीसीआर व ट्रैफिक पुलिस कर रही गश्त

Tue, 27 Nov 2018 06:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Nov 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
delhi traffic police issued 169 challan On Signature Bridge
सिग्नेचर ब्रिज - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सिग्नेचर ब्रिज पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़ने का अभियान जारी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को कुल 163 चालान किए। दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस स्थानीय पुलिस व पीसीआर के साथ सिग्नेचर ब्रिज मुस्तैद हैं और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के दो सर्किल सिविल लाइंस और खूजरी खास सर्कल इलाके में पड़ता है। सिविल लाइंस सर्किल इलाके में सिग्नेचर ब्रिज पर सोमवार को कुल 106 चालान किए गए। इनमें बिना हेलमेट के 62, अवैध पार्किंग के तीन, वनवे वॉयलेशन के पांच, ट्रिपल राइडिंग के 10 व अन्य 26 शामिल हैं। इसके अलावा सात वाहनों को उठाया भी गया। खजूरी खास सर्किंल में पड़ने वाले सिग्नेचर ब्रिज पर सोमवार को कुछ 63 चालान किए गए। 
विज्ञापन


खजूरी खास सर्किल में खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के चार, ट्रिपल राइडिंग के दो, बिना हेलमेट के 12, वनवे वॉयलेशन के पांच, अवैध पार्किंग के 11, ओवर स्पीडिंग के 10 व अन्य नौ चालान किए गए। इसके अलावा 17 ऐप चालान किए गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

      
संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि सिग्नेचर ब्रिज पर कुल 12 ट्रैफिक कर्मी, दो बाइक सवार ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक क्रेन तैनात की गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि अभी तक उन्हें ये पता नहीं कि निर्माण कार्य के लिए रात केसमय सिग्नेचर ब्रिज को कब बंद किया जाएगा। उनकेपास दिल्ली सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed