फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Police cracks down on wrong-way drivers, registers 72 FIRs

Delhi NCR News: गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सख्त, 72 एफआईआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
दिल्ली में गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और हादसों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत अब नियम तोड़ने वालों पर सिर्फ चालान ही नहीं, बल्कि एफआईआर भी दर्ज की जा रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, सोमवार से शुरू हुए इस विशेष अभियान में अब तक गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में 72 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि 7249 चालान काटे गए हैं।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गलत दिशा ड्राइविंग की वजह से आमने सामने टक्कर, ट्रैफिक जाम और गंभीर सड़क दुर्घटनाएं लगातार सामने आती हैं। ऐसे में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों, ई-रिक्शा चालकों, डिलीवरी बॉय, निजी और व्यावसायिक वाहन चालकों से अपील की है कि वे जल्दबाजी में गलत दिशा में वाहन न चलाएं और केवल निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें। पुलिस का कहना है कि कुछ मिनट बचाने की कोशिश किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed