फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Police ASI death in road accident accused arrested from Noida after deep investigation 

दिल्ली: रुकने का इशारा करने पर एएसआई को कुचलने वाला गिरफ्तार, बोला- गुस्से में आकर दिया घटना को अंजाम

Sun, 23 Aug 2020 02:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 23 Aug 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi Traffic Police ASI death in road accident accused arrested from Noida after deep investigation 
ससुराल से गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली के ख्याला इलाके में रूकने का इशारा करने पर यातायात पुलिस के एएसआई पर कार चढ़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने नोएडा स्थित उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन


आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से ससुराल में रह रहा था। जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि आरोपी की पहचान फरीदाबाद निवासी अमनदीप(22) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसके कब्जे से आई-20 कार जब्त कर ली है। 17 अगस्त को यातायात पुलिस के एएसआई रघुवीर नगर के पास यातायात व्यवस्था को संचालित कर रहे थे। इसी दौरान वहां आई एक आई-20 कार को उन्होंने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाए कार की रफ्तार बढ़ाकर एएसआई को टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए कार समेत फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई को अस्पताल में भर्ती करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों के जरिए कार का नंबर पता चला। नंबर के जरिए बहादुरगढ़ अथॉरिटी से कार के मालिक का सुराग लगाने की कोशिश की। कार फरीदाबाद निवासी विजेंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड था। 

पुलिस ने उस पते पर विजेंद्र की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। उसके फोन की जांच में पीरागढ़ी के सर्विस सेंटर का पता चला। छानबीन करने पर पता चला कि कार की सर्विस गुरुग्राम व फरीदाबाद के एक सर्विस सेंटर में हुई है। 

फरीदाबाद सर्विस सेंटर पर पता चला कि 2019 में सुशील गुप्ता ने सर्विस करवाई थी। सुशील से संपर्क करने पर पता चला कि वह कार का पहला खरीदार है। उसने जून 2019 में कार को एक्सचेंज ऑफर में यूनाइटेड ऑटोमोबाइल महिंद्रा फरीदाबाद को बेच दिया था। 

वहां से पुलिस को किसी अन्य को बेचने का पता चला। करीब दर्जन भर लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस को सचिन के बारे में जानकारी मिली। सचिन ने पूछताछ में बताया कि उसने कार को एक माह पहले अपने दोस्त फरीदाबाद निवासी अमनदीप को बेचा है। 

अमनदीप की फोन डिटेल और लोकेशन की जांच करने पर पता चला कि घटना वाले दिन वह घटनास्थल पर मौजूद था। उसके बाद पुलिस ने अमनदीप की तलाश शुरू की। उसके फरीदाबाद स्थित घर पर दबिश के दौरान वह नहीं मिला, लेकिन पुलिस को वहां से उसके ससुराल का पता चला। 

21 अगस्त की रात सदरपुर सेक्टर 45 नोएडा से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी के कार रोके जाने से वह गुस्से में आ गया और घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed