दिल्लीः 16-17 जून को न जाएं इंडिया गेट, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट लग सकता है भारी जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद के मौके पर व वीकेंड को देखते हुए शनिवार व रविवार को भारी संख्या में लोग इंडिया गेट व उसके पास स्थित पार्कों में आ सकते हैं। इसे देखते हुए सी-हैक्सागॉन को ट्रैफिक के लिए बंद या परिवर्तित किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को 16 व 17 जून को इंडिया गेट की तरफ न आने की सलाह दी है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त पुलिस आयुक्त गरिमा भटनागर का कहना है कि 16 व 17 जून को भैरो मार्ग, मुथरा रोड, एसबी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, शाहजहां रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, अशोक रोड, राजेन्द्र प्रसाद रोड, केजी मार्ग, कॉपरनिक्स मार्ग, तिलक मार्ग, पुराना किला रोड और शेरशाह सूरी मार्ग पर आने से बचे।
वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वह रिंग रोड, रिज रोड, अरविंदो मार्ग, मदरसा टी पाइंट, सफदरजंग रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड, मिंटो रोड का साउथ से नार्थ और ईस्ट से वेस्ट जाने का प्रयोग करें। इंडिया गेट केपास सीमित पार्किंग है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने लोगों को सलाह दी है कि इंडिया गेट आने के लिए मेट्रो व पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। भीड़ को देखते हुए कई मेट्रो स्टेशन बंद किए जा सकते हैं।
ऐसे चलेंगी बसें
शांतिपथ से आकर विनय मार्ग व सरदार पटेल मार्ग होकर केन्द्रीय सचिवालय व कनॉट प्लेस जाने वाली बसें पंचशील मार्ग, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड गोलचक्कर व पार्क स्ट्रीट होकर जाएंगी।
केन्द्रीय सचिवालय जाने वाली बसे उद्योग भवन पर खत्म हो जाएंगी और कालीबाड़ी मार्ग, मंदिर मार्ग व शंकर रोड होकर वापस लौट जाएंगी। कनॉट प्लेस जाने वाली बसें मंदिर मार्ग, कालीबाड़ी मार्ग, जीपीओ व बाबा खड़क सिंह मार्ग होते हुए कनॉट प्लेस जाएंगी और भगत सिंह मार्ग, पेशवा रोड, मंदिर मार्ग, शंकर रोड व वंदे मातरम मार्ग होते हुए वापस लौट जाएंगी।
साउथ दिल्ली से आकर तुगलक रोड होते हुए कनॉट प्लेस जाने वाली बसें पहले वाले रूट से ही कनॉट प्लेस जाएंगी। मंडी हाउस व फिरोजशाह रोड से होकर कनॉट प्लेस जाने वाली बसें शिवाजी स्टेडियम पर खत्म हो जाएंगी और केजी मार्ग होते हुए वापस जाएंगी।