दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज सुबह 6 बजे से 30 से अधिक रास्तों पर असर, घर से निकलने से पहले देख लें कहां कैसा हाल?
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के रास्ते रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
विस्तार
कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए 10 अक्तूबर को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रह सकता है। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, सुबह 6 बजे से जरूरत के अनुसार विभिन्न स्थानों पर यातायात डायवर्जन लागू किए जाएंगे। जमीनी स्थिति के आधार पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है।
कौन-कौन से रास्ते होंगे प्रभावित?
यातायात पुलिस के मुताबिक शंकर रोड-वंदे मातरम ‘टी’ प्वाइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, लोदी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद, मदरसा टी-प्वाइंट, सम्राट होटल राउंड अबाउट, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग समेत कई स्थानों पर आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन
इसके अलावा भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग, अशोका रोड-जंतर मंतर रोड, विंडसर पैलेस, टॉल्स्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग, रेल भवन, जय सिंह रोड-संसद मार्ग, गोल डाकखाना, पटेल चौक और आरएमएल अस्पताल के आसपास भी यातायात नियंत्रित किया जा सकता है।
ऐसे जानें किस रास्ते पर कैसा हाल?
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के रास्ते रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर निकलें। गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। यातायात की ताजा जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देखने के साथ 1095 या 011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है।