फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Tortoise at home to avoid mishap, arrested

दिल्ली: अनहोनी से बचने के लिए महिला ने घर में पाला कछुआ, गिरफ्तार

Wed, 16 Jun 2021 04:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Jun 2021 04:32 PM IST
सार

  • पुलिस ने लुप्तप्राय प्रजाति का कछुआ बरामद किया, पुलिस महिला को कछुआ देने वाले की कर रही है तलाश

विज्ञापन
Delhi: Tortoise at home to avoid mishap, arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पंजाबी बाग इलाके में अनहोनी को शांत करने के लिए अपने घर में कछुआ पालना एक महिला को भारी पड़ गया। पुलिस ने एक सूचना पर महिला के घर से कछुआ को मुक्त कराया है। बताया जा रहा है कि कछुआ लुप्तप्राय प्रजाति का है। पुलिस ने महिला के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान मादीपुर निवासी बिरशाना के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला अपने घर में कछुआ पाल रखा है, जिसका जीवन खतरे में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर उक्त महिला के घर पर दबिश दी और एक कछुआ बरामद कर लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके घर में लगातार अनहोनी हो रही थी। यहां तक कि एक शख्स की मौत हो गई। उसके बाद उसके एक परिचित ने कछुआ लाकर दिया। उसने बताया कि कछुआ पालने से अब कोई अनहोनी नहीं होगी। पुलिस का कहना है कि महिला को इस बात की जानकारी नहीं है कि कछुआ पालना गैर कानूनी है। पुलिस के अनुसार महिला के पास से जब्त कछुआ इंडियन फ्लैपशेल प्रजाति का है और इस प्रजाति के कछुए की व्यापक स्तर पर तस्करी की जाती है। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने महिला को कछुआ लाकर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed