फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bullet Train in India Latest News: Delhi to Varanasi Delhi to Varanasi Bullet train two stations proposed in Gautambuddh nagar

Bullet Train: गौतमबुद्ध नगर में होंगे बुलेट ट्रेन के दो स्टेशन, दिल्ली से 20 मिनट में पहुंचेंगे नोएडा एयरपोर्ट

Mon, 19 Oct 2020 10:00 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 19 Oct 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Bullet Train in India Latest News: Delhi to Varanasi  Delhi to Varanasi Bullet train two stations proposed in Gautambuddh nagar
भारत में बुलेट ट्रेन - फोटो : Twitter

दिल्ली से वाराणसी के बीच प्रस्तावित बुलेट ट्रेन का सबसे अधिक फायदा गौतमबुद्ध नगर जिले को मिलेगा। यहां बुलेट ट्रेन के दो स्टेशन होंगे। पहला स्टेशन नोएडा सेक्टर-148 और दूसरा नोएडा एयरपोर्ट के पास बनाने की योजना है।

विज्ञापन


दिल्ली से वाराणसी के बीच 865 किमी लंबे रूट पर नेशनल हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन बुलेट ट्रेन चलाने की योजना पर काम कर रहा है। वैसे तो इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लोगों को लाभ मिलेगा, लेकिन सबसे ज्यादा फायदा जिले को होगा। यह पहला जिला है जहां दो स्टेशन प्रस्तावित हैं। 
विज्ञापन


नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल-वन के नजदीक स्टेशन बनेगा। इससे एयरपोर्ट के यात्रियों को फायदा मिलेगा। बुलेट ट्रेन से चार घंटे में दिल्ली से वाराणसी का सफर तय होगा। सराय काले खां से चलने के बाद सबसे पहले बुलेट ट्रेन नोएडा के सेक्टर-148 में रुकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) से इस बाबत रिपोर्ट मांगी है। हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराने के लिए नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन पहले ही टेंडर निकाल चुका है। 

अब स्टेशन व कॉरिडोर को तय किया जा रहा है। नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली की कनेक्टिविटी को देखते हुए जिले में दो स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। नियाल के अधिकारियों ने बताया कि डीपीआर तैयार होने के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा। 

दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट की इससे बेहतर कनेक्टिविटी नहीं हो सकती। नोएडा में स्टेशन बनने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के अलावा गाजियाबाद व आसपास के लोग बुलेट ट्रेन से सफर कर सकेंगे, जबकि नोएडा एयरपोर्ट के पास बनने से जेवर के साथ ही अलीगढ़, बुलंदशहर व आसपास के लोग आसानी से पहुंच सकेंगे। इन दोनों स्टेशनों के बनने से यहां की आबादी को फायदा होगा। 

बुलेट ट्रेन के प्रस्तावित स्टेशन-

सराय काले खां दिल्ली
नोएडा सेक्टर-148
नोएडा एयरपोर्ट 
आगरा
इटावा
कन्नौज
प्रयागराज
लखनऊ 
वाराणसी

परियोजना पर एक नजर
लंबाई:
865 किमी
गति: 320 किमी प्रति घंटा
लागत: 1.21 लाख करोड़ रुपये

दिल्ली से नोएडा एयरपोर्ट 20 मिनट में पहुंचेंगे
दिल्ली से छूटने के बाद नोएडा का सेक्टर-148 पहला पड़ाव होगा और फिर यहां से ट्रेन नोएडा एयरपोर्ट रुकेगी। करीब 50 किलोमीटर की यह दूरी करीब 20 मिनट में ही तय हो जाएगी। इसका फायदा यह मिलेगा कि एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले दिल्ली के यात्री आसानी से यहां पहुंच सकेंगे। 

फिलहाल, एयरपोर्ट से 2023-24 में हवाई सफर शुरू करने की योजना है। इसके लिए ज्यूरिख इंटरनेशनल से सात अक्तूबर को करार हो चुका है। कंपनी को दो माह के भीतर एयरपोर्ट का नक्शा जमा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed