फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi to receive gifts worth 2,900 crore on PM Modi's birthday.

Delhi NCR News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली को मिलेंगी 2900 करोड़ की सौगातें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
बारापुला एलिवेटेड रोड समेत सड़क, सीवरेज, पानी, बिजली और शिक्षा की परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
विज्ञापन

17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा, भाजपा-सरकार मिलकर चलाएंगे एक माह का सेवा संकल्प अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से दिल्ली में विकास और जनसेवा का बड़ा अभियान शुरू होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार इस दौरान करीब 2900 करोड़ रुपये की तैयार विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित करेगी।
जनता को समर्पित की जाने वाली परियोजनाओं में बारापुला नाले पर सराय काले खां से मयूर विहार तक 1635 करोड़ रुपये से अधिक लागत से तैयार बारापुला एलिवेटेड रोड प्रमुख है। इसके अलावा सड़क, सीवरेज, जल शोधन, शिक्षा, बिजली और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

बारापुला एलिवेटेड रोड के साथ मुकरबा चौक के पास आउटर रिंग रोड पर अंडरपास और बादली जंक्शन से हैदरपुर मेट्रो स्टेशन तक एप्रोच रोड भी उद्घाटन के लिए तैयार है। एप्रोच रोड पर 54.10 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इन परियोजनाओं से राजधानी के कई हिस्सों में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल-सीवरेज पर 863 करोड़ रुपये खर्च
सेवा पखवाड़े के दौरान 863.38 करोड़ रुपये की जल और सीवरेज परियोजनाएं भी जनता को समर्पित की जाएंगी। इनमें बवाना के 20 एमजीडी जल शोधन संयंत्र में दो एमजीडी रीसाइक्लिंग प्लांट, ओखला में 564 एमएलडी वेस्टवाटर ट्रीटमेंट प्लांट और बारापुला ड्रेन से बाटला हाउस तक इंटरसेप्टर सीवर परियोजना शामिल है। रिठाला और कोंडली के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के उन्नयन का काम भी पूरा किया गया है।
स्कूल और बिजली ढांचे को भी मजबूती
द्वारका सेक्टर-16 में नया स्कूल भवन तथा ईस्ट विनोद नगर और रोहिणी में अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण पूरा हो चुका है। इन तीन परियोजनाओं पर करीब 143 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं ए1-ए4 ग्रिड, कड़कड़डूमा, अर्जनगढ़ और बक्करवाला समेत कई स्थानों पर नए सब-स्टेशन शुरू किए जाएंगे। बिजली से जुड़ी इन परियोजनाओं की लागत 232.42 करोड़ रुपये है।
17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान
दिल्ली भाजपा और सरकार संयुक्त रूप से 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएंगे। इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, उपलब्धि स्थलों पर रोशनी, चित्रकला प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा सेवा ज्योति यात्रा जैसे कार्यक्रम होंगे।

7 अक्तूबर को विशेष आयोजन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 7 अक्तूबर 2001 को नरेंद्र मोदी पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। लोकसेवक के रूप में उनके 25 वर्ष पूरे होने के अवसर को भी अभियान में विशेष रूप से मनाया जाएगा। अभियान के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक कुलजीत सिंह चहल, नोडल मंत्री कपिल मिश्रा और प्रदेश संयोजक योगिता सिंह होंगी। सरकार के अनुसार अभियान का उद्देश्य विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ नागरिक सेवा को भी मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed