{"_id":"61dfc392478c241096277586","slug":"delhi-three-month-old-toddler-died-of-injection-accuses-family-now-medical-board-to-do-postmortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तीन माह का बेटा हुआ बीमार तो ले गए क्लीनिक, डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ घंटों बाद हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तीन माह का बेटा हुआ बीमार तो ले गए क्लीनिक, डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ घंटों बाद हुई मौत
Thu, 13 Jan 2022 11:45 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:45 AM IST
सार
परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रियांश सुबह उल्टी कर रहा था। उसे पास में स्थित एक क्लीनिक लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर दवाई दे दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
अलीपुर थाना इलाके में एक तीन महीने के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। बच्चे के परिजनों को आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने का फैसला किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि बच्चे की कैसे मौत हुई है। अलीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान अलीपुर गांव निवासी प्रियांश के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रियांश सुबह उल्टी कर रहा था। उसे पास में स्थित एक क्लीनिक लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर दवाई दे दी।
विज्ञापन
घर ले जाकर बच्चे को कोई फायदा नहीं हुआ तो अलीपुर स्थित डॉक्टर को दिखाया गया। बच्चे की हालत बिगड़ते देख उसे राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले गया। यहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने क्लीनिक पहुंचकर हंगामा किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।