{"_id":"5ea95ff98ebc3ea821496eb6","slug":"delhi-three-media-person-corona-positive-out-of-529-arvind-kejriwal-prays-for-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : 529 में से तीन मीडियाकर्मी कोरोना संक्रमित, केजरीवाल बोले- मेरी शुभकामनाएं आपके साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : 529 में से तीन मीडियाकर्मी कोरोना संक्रमित, केजरीवाल बोले- मेरी शुभकामनाएं आपके साथ
Wed, 29 Apr 2020 04:45 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 29 Apr 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को जानकारी दी कि जिन 529 मीडियाकर्मियों ने सैंपल दिए थे, उनमें से तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि मैं कोरोना संक्रमितों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि 529 में से केवल तीन मीडियाकर्मी ही कोरोना संक्रमित हैं। मेरी शुभकामनाएं आप सब के साथ हैं। खासतौर पर इस महामारी के समय में आपका काम बहुत महत्वपूर्ण है।जो मीडियाकर्मी संक्रमित पाए गए हैं, मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
विज्ञापन
बता दें कि मुंबई में 53 मीडियाकर्मियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पिछले हफ्ते दिल्ली सरकार ने मीडियाकर्मियों की कोरोना जांच के लिए एक विशेष केंद्र स्थापित किया था। वहीं, मंगलवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मरीज सामने आए, जिसके साथ संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3314 हो गई है।
विज्ञापन