{"_id":"5f6f1bbee9d6612c3c2408ff","slug":"delhi-three-arrested-of-mewati-gang-stealing-on-demand-motorcycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ऑन डिमांड मोटरसाइकिल चुराने वाले मेवाती गिरोह के तीन दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ऑन डिमांड मोटरसाइकिल चुराने वाले मेवाती गिरोह के तीन दबोचे
Sat, 26 Sep 2020 04:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 26 Sep 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
बाइक
- फोटो : amar ujala
दक्षिण जिले की अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले मेवाती गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑर्डर मिलने पर मोटरसाइकिल (दुपहिया) चुराते थे। ये नई से नई मोटरसाइकिल को 10 से 15 हजार रुपये में मेवात के गांवों में बेच देते थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दस मोटरसाइकिल, दो मास्टर चाबी और एक मैकेनिकल चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए अंबेडकर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार की देखरेख में एसआई विनय कुमार की विशेष टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थलों की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जांच के बाद पता लगा कि मेवाती गिरोह मोटरसाइकिल चोरी कर रहा है।
विज्ञापन
एसआई विनय कुमार की टीम को सूचना मिली कि मेवाती गिरोह के सदस्य चोरी की मोटरसाइकिल को लेने अंबेडकर नगर इलाके में आएंगे। गिरोह के सदस्यों ने मोटरसाइकिल को चुराकर यहां खड़ा किया हुआ था। एसआई विनय कुमार की टीम ने बेरीकेड्स लगाकर गिरोह के तीन सदस्य गांव जमालगढ़, नुंह, हरियाणा निवासी अजहर(22), गांव इंडारी, नुंह निवासी तेजपाल उर्फ कल्ला(23) और पुनीत(20) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह दक्षिण दिल्ली में वाहन चोरी की 14 से जयादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल को मेवाती के गांवों में दस से 15 हजार रुपये में बेच देते थे। बुलट व स्पोट्र्स मोटरसाइकिल को ये 50 हजार रुपये में बेचते थे।