फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Three arrested in the case of death of sewer cleaner in Rohini.

Delhi : रोहिणी में सीवर सफाईकर्मी की मौत के मामले में तीन गिरफ्तार, लापरवाही की बात आई सामने

Wed, 15 May 2024 02:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 May 2024 02:28 AM IST
सार

प्रशांत विहार के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित डी माल के परिसर में रविवार दोपहर सीवर की सफाई के दौरान सफाई कर्मी की मौत मामले में पुलिस ने सफाई करवाने वाली कंपनी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Delhi: Three arrested in the case of death of sewer cleaner in Rohini.
demo

विस्तार

प्रशांत विहार के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित डी माल के परिसर में रविवार दोपहर सीवर की सफाई के दौरान सफाई कर्मी की मौत मामले में पुलिस ने सफाई करवाने वाली कंपनी के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल हुए एक अन्य सफाई कर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल से पश्चिम विहार के बालाजी एक्शन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


रविवार को सीवर लाइन की सफाई के दौरान डूबने से 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर रही है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हरे कृष्ण प्रसाद के रूप में हुई है और घायल की पहचान सागर (20) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मॉल में एक कंपनी के तहत साफ-सफाई का काम कराया जा रहा था। मृतक इसी कंपनी के तहत काम करता था। जांच में पाया गया कि सफाई करवाने वाली कंपनी में कार्यरत राजपाल, गुरदीप व अमित दुबे की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को डी मॉल की सीवर सफाई करने के दौरान जहरीली गैस के चपेट में आने से हरे कृष्ण की मौत हो गई थी, वहीं सागर नाम का सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed