फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi The victim hit bike of miscreants who were robbed him both the accused arrested in the blockade

Delhi: कार चालक को लूट कर भाग रहे बदमाशों की बाइक को पीड़ित ने मारी टक्कर, नाकाबंदी में दोनों आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 Jul 2022 07:57 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 31 Jul 2022 07:57 PM IST
सार

बेगमपुर निवासी संजय दास ने बताया कि वह 27 जुलाई को गाड़ी में टाइल्स भरकर पोचनपुर जा रहा था। सेक्टर 19 द्वारका के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका और एक युवक बात करने लगा। तभी दूसरा युवक आया और उसका पर्स लेकर भाग गया।

विज्ञापन
Delhi The victim hit bike of miscreants who were robbed him both the accused arrested in the blockade
दो बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका सेक्टर 23 इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक कार चालक को लूट लिया। चालक ने भाग रहे बदमाशों का पीछा किया और कार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से गिरने के बाद बदमाश पैदल ही वहां से फरार हो गए। मौके पर मिली बाइक चोरी की निकली।

विज्ञापन


चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और तकनीकी जांच कर वारदात में शामिल दोनों बदमाशों को डाबड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के कब्जे से चालक के 47 सौ रुपये, दस्तावेज और चोरी की एक बाइक बरामद कर ली। बदमाशों की गिरफ्तारी से पुलिस ने वाहन चोरी के दो और लूटपाट के मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


बेगमपुर इलाके में रहने वाले संजय दास ने बताया कि वह माल ढोने वाली बोलेरो कार चलाता है। 27 जुलाई को वह गाड़ी में टाइल्स भरकर मंगोलपुरी से पोचनपुर जा रहा था। सेक्टर 19 द्वारका के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोका। एक युवक आकर बात करने लगा। इसी दौरान दूसरा युवक आया और उसका पर्स लेकर भाग गया। जब तक वह कुछ समझ पाता, दूसरा युवक भी वहां से भागा और बाइक पर सवार होकर बदमाश भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय ने भाग रहे बदमाशों का पीछा किया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बदमाश गिर गए और बाइक को मौके पर छोड़कर पैदल भाग गए। बरामद बाइक डाबड़ी इलाके से चुराई गई थी।

संजय की शिकायत पर द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच का जिम्मा वाहन चोरी निरोधक शाखा को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन की और बदमाशों की पहचान कर उनपर निगरानी बढ़ा दी। शनिवार को बदमाशों के डाबड़ी इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक से आए बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान डाबड़ी निवासी शिवम और रवि के रूप में हुई। बदमाशों ने बाइक को उत्तम नगर से चोरी की थी।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाश डाबड़ी थाने के घोषित बदमाश हैं। शिवम पर लूटपाट और झपटमारी के 41 मामले दर्ज हैं, जबकि रवि पर पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed