फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi The fragrance of sandalwood will add to the aroma of Delhi 10000 trees will be planted this monsoon LG has given instructions

Delhi: चंदन की खुशबू से महकेगी दिल्ली की फिजा, इस मानसून लगेंगे 10,000 पेड़, एलजी ने दिए निर्देश

Sun, 03 Jul 2022 09:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 03 Jul 2022 09:16 PM IST
सार

उपराज्यपाल ने जोर देकर कहा कि यह भारत को न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा, बल्कि एक चंदन उद्योग में वैश्विक नेता के रूप में उभारेगा, जिसकी मांग बहुत अधिक है।

विज्ञापन
Delhi The fragrance of sandalwood will add to the aroma of Delhi 10000 trees will be planted this monsoon LG has given instructions
दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली की फिजा में चंदन की खुशबू से महकेगी। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने इस मानसून के दौरान ही दिल्ली में 10,000 चंदन के पेड़ लगाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने रविवार को सुंदर नर्सरी का दौरा किया और अपने नेतृत्व में नासिक, दिल्ली, वाराणसी और गांधी नगर में लगवाए गए 2,000 चंदन के पेड़ों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में राजघाट पर लगाए गए चंदन के पेड़ न केवल बच गए हैं, बल्कि इनकी ऊंचाई 9-10 फुट तक बढ़ गई है।
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने डीडीए, एमसीडी, दिल्ली पार्क्स एंड गार्डन सोसाइटी, दिल्ली बायोडायवर्सिटी सोसाइटी और अन्य एजेंसियों को सलाह दी है कि चल रहे मानसून के दौरान ही इन पेड़ों का रोपण पूरा कर लें। ताकि उनके भूमि संसाधन को प्रभावी ढंग से मुद्रीकृत किया जा सके। इसके अलावा दिल्ली के किसानों, भूमि धारकों और फार्म हाउस मालिकों से कम से कम चंदन के चार पेड़ लगाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा है कि चंदन के वृक्षारोपण से राजधानी की वनस्पति विविधता को जोड़ने, सामान्य वातावरण को समृद्ध करने के अलावा सरकारी भूमि के मुद्रीकरण को बढ़ावा मिलेगा। शहर में भूमि देने वाली एजेंसियों, किसानों, भूमि धारकों के लिए वित्तीय संपत्ति बढ़ाने में मदद करेगा।

12-15 लाख में बिकता है चंदन का पेड़

उन्होंने बताया कि एक चंदन का पेड़ 12 से 15 साल में परिपक्व हो जाता है और मौजूदा दरों के अनुसार 12-15 लाख रुपये में बिकता है। इस दर पर 10,000 चंदन के पेड़ों की परिपक्वता पर 12,000 -15,000 करोड़ रुपये के बीच वित्तीय लाभ मिलने का अनुमान है।



चंदन के पेड़ लगाकर लोग पैसे कमा सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। भारत बड़ी मात्रा में चंदन के तेल और पाउडर का आयात करता है। इससे भारतीय चंदन, चंदन तेल और इत्र उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उपराज्यपाल ने जोर देकर कहा कि यह भारत को न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा, बल्कि एक चंदन उद्योग में वैश्विक नेता के रूप में उभारेगा, जिसकी मांग बहुत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed