{"_id":"5e1bf8958ebc3e87a91f4b9d","slug":"delhi-tenant-when-stop-house-owner-son-to-abuse-he-with-help-of-friends-throws-him-from-first-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली देने से मना किया तो मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार को पहली मंजिल से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली देने से मना किया तो मकान मालिक के बेटे ने किरायेदार को पहली मंजिल से फेंका
Mon, 13 Jan 2020 10:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:27 AM IST
सार
- दयालपुर इलाके में वारदात, पीड़ित की दोनों टांगें टूटी
- पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में गाली देने से मना करने पर मकान मालिक के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किरायेदार को पहली मंजिल से फेंक दिया। घटना में पीड़ित राहत अली (52) की दोनों टांगे टूट गईं।
विज्ञापन
गंभीर हालत में राहत को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित राहत अली परिवार के साथ दयालपुरी के ब्रिजपुरी की गली नंबर-5 में किराये के मकान में दूसरी मंजिल पर रहता है। राहत प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार रात को वह अपने घर पर मौजूद था। इस बीच पहली मंजिल के फ्लैट से गालियों की आवाजें आने लगीं, लेकिन राहत ने नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
देर रात करीब 1 बजे तक गालियों की आवाजें आने पर राहत परिवार में महिलाओं का हवाला देकर मकान मालिक के बेटे काशिफ के पास पहुंचा। विरोध जताने पर काशिफ भड़क गया। उसने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट करने के बाद राहत को पहली मंजिल से फेंक दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।