फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Temperature News, Coldest morning of Delhi

आज से और ठंडी होंगी दिल्ली की रातें, छह डिग्री रहेगा न्यूनतम तापमान

Mon, 17 Dec 2018 08:22 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 17 Dec 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi Temperature News, Coldest morning of Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर
राजधानी में आज से न्यूनतम तापमान में और गिरावट शुरू हो सकती है यानि दिल्ली वासियों की रातें और सर्द होने वाली हैं। दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज एक डिग्री और नीचे गिरकर छह डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,  जबकि अधिकतम तापमान इस बीच 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रविवार को न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई, यानि दिल्ली का मौसम सामान्य से ज्यादा ठंडा हो रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड होने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड होने के आसार हैं। इसके साथ ही मौसन विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में दिल्ली का तापमान लगातार 6 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है, जबकि इस बीच अधिकतम तापमान 22 और 23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वानुमान
-आसमान सामान्य रूप से साफ रहेगा, सुबह के समय कोहरा और दिन में धुंध रहेगी।
-अधिकतम तापमान-23 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान-06 डिग्री सेल्सियस।
-सूर्यास्त- सांय 05:27 मिनट पर।
-सूर्योदय- प्रात: 07:08 मिनट पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed