{"_id":"67d379de19dd278fd00cd094","slug":"delhi-teenager-tries-to-misdemeanor-an-innocent-girl-in-jamia-nagar-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : जामिया नगर में किशोर ने की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर गले पर कई बार मारा कटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : जामिया नगर में किशोर ने की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर गले पर कई बार मारा कटर
Fri, 14 Mar 2025 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 14 Mar 2025 06:05 AM IST
सार
बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी ने कटर से उसके गले में कई वार किए। अस्पताल से बच्ची को छुट्टी दे दी गई है। बच्ची की हालात अब ठीक बताई जा रही है। जामिया नगर थान पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जामिया नगर थाना इलाके में 15 वर्षीय किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी ने कटर से उसके गले में कई वार किए। अस्पताल से बच्ची को छुट्टी दे दी गई है। बच्ची की हालात अब ठीक बताई जा रही है। जामिया नगर थान पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 11 मार्च को बच्ची दोपहर 12 बजे के करीब गली में खेल रही थी। तभी इलाके में ही रहने वाला किशोर वहां आया और उसका मुंह बंद करके पुश्ता, जामिया नगर में कंटेनर के पीछे ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतार दिए और अश्लीली हरकते करने लगा। बच्ची ने विरोध में शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मासूम के शोर मचाने पर आरोपी ने जेब से कटर निकाल कर बच्ची के गले में कई वार कर दिए। इसी बीच आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने बच्ची को बचाया और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने जेजे रिपोर्ट तैयार कर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर दिया। पुलिस ने आरोपी से कई दौर की पूछताछ की है।
विज्ञापन
