फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi technical university admission starts 29 may btech program fee hike by 11000 to 1 lakh rupees

डीटीयू में ऑनलाइन दाखिले की रेस कल से, बीटेक प्रोग्राम की फीस 11 हजार से एक लाख तक बढ़ी

Tue, 28 May 2019 10:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 May 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
delhi technical university admission starts 29 may btech program fee hike by 11000 to 1 lakh rupees
फाइल फोटो

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू), इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) व नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) में बीटेक और  बीआर्किटेक्चर प्रोग्राम में पढ़ाई महंगी हो गई है।

विज्ञापन


इसमें शैक्षिक सत्र 2019-20 में 11 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक बढ़ोत्तरी की गई है। चारों विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बुधवार से ओपन होगी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पहली बार छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की विंडो बंद होने के बाद भी आवेदन का मौका मिलेगा। ज्वाइंट काउंसलिंग में कुल चार राउंड होंगे। प्रति राउंड सीट अलॉटमेंट के बाद नए छात्रों के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन की विंडो ओपन होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग 2019 की विंडो 29 मई से खुलेगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का मौका 17 जून तक मिलेगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन या आवेदन पत्र में छात्र को जेईई एडमिट कार्ड नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

ज्वाइंट काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन फीस पंद्रह सौ रुपये रहेगी। आवेदन पत्र के साथ छात्रों को ज्वाइंस फिलिंग (कोर्स विकल्प भरना) भी अनिवार्य रहेगा। ज्वाइंट काउसंलिंग में सीट जेईई मेन 2019 की रैंकिंग के आधार पर अलॉट होगी।

पहला राउंड खत्म होने पर दूसरे राउंड में खुलेगा नया रजिस्ट्रेशन

- पहला राउंड 21 जून से 26 जून तक चलेगा।
- दूसरा राउंड 5 जुलाई से 9 जुलाई तक चलेगा।
- तीसरा राउंड 11 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा।
- चौथा राउंड 16 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगा।
- 22 जुलाई को छात्र सीट छोड़ सकते हैं। इसके बाद 25 जुलाई को खाली सीटों का ब्यौरा वेबसाइट पर अपलोड होगा।
- खाली सीट रहने पर 24 से 25 जुलाई के बीच स्पॉट राउंड काउंसलिंग होगी।

बीटेक में फीस बढ़ोतरी सालाना


संस्थान का नाम  सीट  पहला दूसरा तीसरा चौथा
आईआईआईटी दिल्ली 382 3.50 3.50  3.50 3.50 (लाख सालाना)
डीटीयू 1925 1.66  1.90  2.06 2.19 (लाख सालाना)
एनएसयूटी 1080 1.66 1.90 2.06 2.19 (लाख सालाना)
आईजीडीटीयूडब्ल्यू 40 95 हजार 96 हजार 1.05 1.15 (लाख सालाना)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed