{"_id":"69d117593646cf17a6080708","slug":"delhi-takes-up-the-mantle-of-words-at-the-57th-shankar-shaad-mushaira-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-130856-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 57वें शंकर-शाद मुशायरे में दिल्ली ने थामे लफ्जों के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 57वें शंकर-शाद मुशायरे में दिल्ली ने थामे लफ्जों के हाथ
विज्ञापन
57वें शंकर-शाद मुशायरे में दिल्ली ने थामे लफ्जों के हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। तेज रफ्तार से भागती दिल्ली की जिंदगी जब कुछ पल के लिए ठहरती है, तो अक्सर उसकी वजह कोई गज़ल होती है। बीती शाम भी कुछ ऐसी ही रही, जब शायरी की नर्म रोशनी और लफ्जों की गर्माहट से पूरा ऑडिटोरियम जगमगा उठा। राजधानी में आयोजित 57वें शंकर-शाद मुशायरे में शनिवार शाम शायरी के चाहने वालों की बड़ी संख्या उमड़ी। बाराखंभा रोड स्थित मॉडर्न स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने उर्दू अदब की समृद्ध परंपरा का आनंद लिया। कार्यक्रम का आयोजन शंकर लाल मुरलीधर मेमोरियल सोसाइटी और डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मंच पर जावेद अख्तर और प्रो. वसीम बरेलवी जैसे वरिष्ठ शायरों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, जबकि शीन काफ निजाम, राजेश रेड्डी और शकील आजमी ने अपनी प्रस्तुतियों से महफिल को गहराई दी। वहीं, नई पीढ़ी के शायरों में चरन सिंह बशर, जुबैर अली ताबिश और हिना हैदर रिज़वी ने भी अपने अंदाज से श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया।